- Hindi News »
- Photos »
- Maitreyi Jamdade A Trainee Of Mahajyoti Topped The State In Mpsc Examination
मिलिए MPSC परीक्षा की टॉपर मैत्रेयी जमदाडे से, सफलता में महाज्योति ने निभाया अहम रोल, पढ़िए कामयाबी की दास्तान
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 2022-23 के अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। जिसमें महाज्योति संस्था की मैत्रेयी अविनाश जमदाडे ने लड़कियों में राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
महाज्योति की प्रशिक्षनार्थी मैत्रेयी जमदाडे MPSC परीक्षा में राज्य में अव्वल(सभी फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी एमपीएससी के माध्यम से वर्ष 2022-23 में आयोजित अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण राजपत्रित अधिकारी पद के अंतिम परिणाम में महाज्योति संस्था की मैत्रेयी अविनाश जमदाडे ने लड़कियों में राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया।

मैत्रेयी जामदाडे ने अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण अधिकारी' राजपत्रित पद के लिए हुई परीक्षा में राज्य में लड़कियों के बीच पहली रैंक हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि मैत्रेयी जमदाडे को अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग में एक अधिकारी के रूप में देश और राज्य की सेवा करने का सुनहरा अवसर मिला है।
पुणे: जलवायु परिवर्तन के खतरे को देख जिले के 8 बड़े बांधों का होगा स्पेशल ऑडिट; 70 हजार घूस लेते बीट निरीक्षक
पुणे: कात्रज डेयरी में वित्तीय हेरफेर और बोगस समितियों पर बड़ा एक्शन, उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित
पुणे शिक्षा निदेशालय की चेतावनी: TC और मार्कशीट के लिए पैसे वसूलने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Made In Pakistan बेड शीट पर मचा बवाल, संकष्टी चतुर्थी के मेले में मिली पाकिस्तानी चादर, पुणे की महिला हुई दंग

पुणे में रहने वाली मैत्रेयी जामदाडे ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले का बहुजन कल्याण और महिला शिक्षा के विचार पर बनी 'महाज्योति' संस्था की योजनाओं का लाभ उठाने का मुझे सुनहरा अवसर मिला। विशेष रूप से, एमपीएससी के माध्यम से ली गई 'अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग (राजपत्रित) अधिकारी पद परीक्षा में मैंने पहला स्थान प्राप्त किया, जिसकी मुझे खुशी है।

एमपीएससी 'अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण अधिकारी' राजपत्रित पोस्ट फाइनल रिजल्ट में मैं मुख्य परीक्षा में 119 अंक और साक्षात्कार में 50 में से 35 अंक उच्चतम हासिल करने में मैत्रेयी सफल रही। मैत्रेयी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरु और महाज्योति को दिया, जिसके माध्यम से उसे स्कॉलरशिप के जरिए पढ़ाई में काफी मदद मिली।

मैत्रेयी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही किसी भी व्यक्ति को अपने सपनों को साकार करने की कुंजी मिलती है। ‘महाज्योति’ छात्रों को सरकारी सेवाओं में अवसर देने के लिए काम कर रही है और इसके परिणामस्वरूप मैत्रेयी ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

महाज्योति के प्रबंध निदेशक राजेश खवले ने कहा कि शिक्षा का महत्व अद्वितीय है। शिक्षा के कारण ही आपको अपने सपनों के दरवाजे की चाबी मिल सकती है। इसके बाद ही भविष्य में सफल करियर बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है। इसके बाद विद्यार्थियों को सरकारी सेवा में उचित अवसर उपलब्ध कराने का कार्य 'महाज्योति' कर रहा है। राजेश खवले ने मैत्रेयी जमदाडे को बधाई देते हुए कहा कि उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी।

अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग, एवं अध्यक्ष महाज्योति, नागपुर तथा मंत्री अतुल सावे ने कहा कि महाज्योति के माध्यम से प्रदान की गई सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण के कारण आज एमपीएससी के माध्यम से ली गई अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण विभाग राजपत्रित अधिकारी पद परीक्षा में मैत्रेयी जमदाडे को सफलता मिली है। महाज्योति संस्थान के सुलभ प्रशिक्षण के कारण आज मैत्रेयी जामदाडे का टॉप पोजिशन हासिल करना गौरव की बात है।

मैत्रेयी अविनाश जमदाडे की इस सफलता के बाद पूरे देशभर से शुभकामनाओं की वर्षा हो रही है। सरकारी प्राइवेट संस्थानों में मित्र परिवार में उनका अभिनंदन किया जा रहा है। मैत्रेयी सभी को कड़े प्रयासों का संदेश देते हुए कहती हैं कि आखिर में फल जरूर मिलता ही है।
Maitreyi jamdade a trainee of mahajyoti topped the state in mpsc examination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में सजेगा100वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन, 2027 में 28 से 31 जनवरी तक होगा आयोजन
Jun 15, 2026 | 07:24 AMMP में प्री-मानसून का असर तेज: भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और बरसात के आसार
Jun 15, 2026 | 07:20 AMनागपुर: वर्धा रोड की कई बस्तियों में अघोषित बिजली कटौती, उमस व भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल; व्यापार भी प्रभावित
Jun 15, 2026 | 07:14 AMअमेरिका-ईरान ने किया शांति समझौता, धड़ाम से गिरा क्रूड ऑयल बाजार! क्या भारत में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
Jun 15, 2026 | 07:12 AMयवतमाल: दिग्रस आगार को मिली ‘राजमाता जिजाऊ’ एसटी बसें, 56 सीटों वाली आधुनिक बसों का लोकार्पण
Jun 15, 2026 | 07:05 AMक्या राकां के हाथ से निकल गया वित्त विभाग? सुनेत्रा पवार के बयान ने तेज की सियासी चर्चा
Jun 15, 2026 | 07:02 AMईरान के साथ जंग खत्म… अब होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नौसेना; ट्रंप बोले- बहने दो तेल
Jun 15, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM


















