‘शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, जान क्यों ली?’ केतन अग्रवाल मर्डर केस में छलका बेबस पिता का दर्द
Ketan Agarwal Murder Case Father Statement: पुणे के नामी बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल के बेटे केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया ने प्रेमी संग मिलकर लोहगढ़ किले में की हत्या। पिता का छलका दर्द।
- Written By: अनिल सिंह
केतन अग्रवाल हत्याकांड में छलका पिता का दर्द (फोटो क्रेडिट-X)
Ketan Agarwal Murder Case Update: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने देश को इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी-राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला दी है। अंतर सिर्फ इतना है कि इंदौर में पत्नी ने शादी के बाद पति को मौत के घाट उतारा था, जबकि पुणे में एक मंगेतर ने सात फेरे लेने से पहले ही अपने होने वाले करोड़पति पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुणे के लोहगढ़ किले की खाई में गिरकर हुई 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक दर्दनाक ट्रेकिंग हादसा माना जा रहा था। लेकिन जब सच सामने आया तो सभी के होश उड़ गए।
मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस की गहन तफ्तीश के बाद जो सच बाहर आया है, उसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। केतन की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके गुप्त प्रेमी चेतन चौधरी द्वारा रची गई एक खौफनाक और क्रूर साजिश थी।
17 करोड़ का बुक था महल
केतन अग्रवाल पुणे के मशहूर उद्योगपति विशाल अग्रवाल के बेटे थे और रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी ‘सक्सेस ग्रुप’ के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के पद पर कार्यरत थे। सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीबीए कर चुके केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और इसी साल दोनों की भव्य शादी होने वाली थी। दोनों परिवारों ने राजस्थान के जयपुर में एक आलीशान महल को 17 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में बुक भी कर लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें- गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
प्री-वेडिंग ट्रिप कैंसल कराने के लिए चुराया पासपोर्ट
शादी से पहले दोनों का बाली (इंडोनेशिया) जाकर प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने का प्लान था, लेकिन आखिरी वक्त पर केतन का पासपोर्ट रहस्यमय तरीके से गायब हो गया, जिसके चलते ट्रिप कैंसल हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह पासपोर्ट सिया ने ही गायब किया था ताकि केतन को भारत में ही ठिकाने लगाया जा सके। उसी मकसद से उसने पासपोर्ट को गायब किया था।
लोहगढ़ किले से नीचे धकेला
बाली ट्रिप कैंसल होने के बाद 18 जून को सिया केतन को लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के बहाने ले गई, जहाँ उसने केतन को गहरी खाई में धकेल दिया। सिया ने पहले पुलिस को कहानी सुनाई कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया था। हालांकि, जब पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल के निर्देश पर पुलिस ने किले के रास्तों के सीसीटीवी
फुटेज खंगाले, तो सच सामने आ गया।
‘हुडी’ पहने कातिल ने खोला राजफुटेज में भयंकर गर्मी के बावजूद एक संदिग्ध युवक हुडी (Hoodie) पहनकर केतन की गाड़ी का पीछा करता दिखा। एक जगह सिया पीछे मुड़कर देखती है और वह हुडी वाला युवक तुरंत नीचे छिप जाता है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो युवक की पहचान सिया के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) के रूप में हुई। सिया ने कबूला कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने चेतन के साथ मिलकर उसे मार डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि सिया इससे पहले 31 मई और 14 जून को भी केतन को इसी किले पर मारने लाई थी, लेकिन तब नाकाम रही थी।
‘मना कर देती, मेरे बेटे को क्यों मारा?’ पीड़ित पिता विशाल अग्रवाल का छलका दर्द
इकलौते और होनहार बेटे की इस तरह क्रूरता से हुई हत्या के बाद उद्योगपति विशाल अग्रवाल और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। रोते हुए केतन अग्रवाल के पिता ने समाज और परवरिश पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा, “अगर सिया को मेरे बेटे से शादी नहीं करनी थी, तो वह बस एक बार साफ मना कर देती। हम तुरंत पूरी शादी और सगाई रद्द कर देते। उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? उसकी सोच इतनी क्रूर कैसे हो सकती है कि किसी के 26 साल के जवान बेटे की हंसती-खेलती जिंदगी छीन ली। समाज को सोचने की जरूरत है कि ऐसी घातक और अपराधी सोच बच्चों में उनके परिवारों और परवरिश से कहाँ से आ रही है?” पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
