IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Record: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस सीजन में अपने नए रिकॉर्ड से डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्हें काफी पीछे छोड़ दिया।
- Written By: प्रिया जैस
वैभव सूर्यवंशी (सौजन्य-IANS)
IPL Rajasthan Royals Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी इतनी कम उम्र में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराते जा रहे है। उन्होंने अब पावर प्ले में भी रिकॉर्ड स्थापित कर सभी के होश उड़ा दिए है।
15 वर्षीय सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) के बीच में 500 का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के वो सलामी बल्लेबाज है, जिसे आउट करना सभी टीमों के लिए बड़ा चैलेंज होता है। आईपीएल 2026 की 16 पारियों में पावरप्ले के दौरान 233.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 521 रन बनाए हैं। ऐसा रिकॉर्ड आज तक क्रिस गेल और विराट कोहली भी नहीं बना पाए है। इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया है।
लिस्ट में पीछे रह गए ये बल्लेबाज
इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा साल 2016 में पावरप्ले के दौरान 467 रन जोड़ते हुए किया था। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2024 में, जबकि साई सुदर्शन ने साल 2025 में 402-402 रन पावरप्ले में जुटाए थे। इसके नीचे एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में पावरप्ले के बीच 382 रन अपने नाम किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ एक और महारिकॉर्ड, IPL में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
| बल्लेबाज | साल | पावरप्ले में जड़े रन |
|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | 2026 | 521 |
| डेविड वॉर्नर | 2016 | 467 |
| ट्रेविस हेड | 2024 | 402 |
| साई सुदर्शन | 2025 | 402 |
| एडम गिलक्रिस्ट | 2009 | 382 |
शुक्रवार को गुजरात टायटंस के खिलाफ महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन जोड़े। अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े। हालांकि, इस बार फिर वे शतक पूरा करने से चूक गए और 96 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए रिकॉर्ड
आपको बता दें, कि वैभव सूर्यवंशी अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके है। वैभव सूर्यवंशी सबसे कम पारियों में आईपीएल करियर के 1,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्यवंशी के अलावा, लेंडल सिमंस ने भी 23 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है। इस लिस्ट में शॉन मार्श शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे।
यह भी पढ़ें – वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ एक और महारिकॉर्ड, IPL में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
आपको बताते चलें, कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कुल 776 रन बनाए हैं। इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। इस लिस्ट में शुभमन गिल (890 रन) दूसरे, जोस बटलर (863 रन) तीसरे और डेविड वॉर्नर (848 रन) चौथे पायदान पर हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कौन सा नया रिकॉर्ड बनाया है?
Ans: वैभव सूर्यवंशी एक IPL सीजन में पावरप्ले के दौरान 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
-
Que: IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए हैं?
Ans: वैभव सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 233.63 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं।
-
Que: गुजरात टायटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?
Ans: वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
-
Que: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कुल कितने रन बनाए हैं?
Ans: वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 776 रन बनाए हैं और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
