Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

Gujarat Titans Shubman Gill: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मुकाबले के दौरान शुभमन गिल ने बड़ा कारनामा कर दिखाया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 30, 2026 | 09:58 AM

शुभमन गिल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shubman Gill Record: IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराया। इस शानदार जीत के साथ फाइनल में जीटी ने अपनी जगह बना ली है और अब रविवार (31, मई) को आरसीबी के साथ फाइनल मुकाबला खेलेंगी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीटी की इस जीत का नायक टीम का कप्तान रहा। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

अपनी इस पारी के दौरान गिल ने वह कारनामा किया, जो आईपीएल के इतिहास में आजतक कोई भी कप्तान नहीं कर सका है। शुभमन गिल ने 53 गेंदों की अपनी पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए। गिल आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

गुजरात टाइटंस की पारी

आरआर से मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी को गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर जबरदस्त शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रन जोड़े। सुदर्शन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की दमदार पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रनों का योगदान दिया, जबकि राहुल तेवतिया 9 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। जीटी ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!

IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक

एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट

वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ एक और महारिकॉर्ड, IPL में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

Out of the park, a win in the bag 👊@gujarat_titans reach the final in a sublime fashion 🤩💙 Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/zM5Zh9nUc7 — IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए।

यह भी पढ़ें – IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा फाइनल मुकाबला

अंत के ओवरों में डोनोवन फेरेरा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटी की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। जीटी ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। खिताबी मुकाबले में टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ipl 2026 qualifier 2 gt vs rr shubman gill century record gujarat titans final rcb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 09:58 AM

Topics:  

  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.