-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Inauguration Of The International Conference Fist 2025 Standard Of Living Of Tribals Will Get A New Direction Said Pramod Savant
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन FIST 2025 का उद्घाटन, आदिवासियों के जीवन स्तर को मिलेगी नई दिशा, डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा
सुदूर और वंचित आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा एवं समाधान के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ₹FIST 2025₹ का उद्घाटन आज गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन FIST 2025 का उद्घाटन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

सुदूर और वंचित आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा एवं समाधान के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ₹FIST 2025₹ का उद्घाटन आज गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने किया। यह सम्मेलन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक नागपुर में आयोजित किया जाएगा।

जिसमें महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने उद्घाटन भाषण में विश्वास व्यक्त किया।
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट

इस सम्मेलन के माध्यम से आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार के लिए एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, यह सम्मेलन आदिवासियों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर व्यापक विचार-मंथन का एक मंच साबित होगा।

आदिवासियों को कुपोषण, संक्रामक रोग, और सिकल सेल जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस सम्मेलन में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ तीन दिनों तक मार्गदर्शन देंगे और विचार-विमर्श करेंगे।

पेसा कानून के तहत आदिवासी विकास पर जोर:इस अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री अशोक उड़के ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में निश्चित रूप से देखने को मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समुदाय के लोगों को सशक्त बनाने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये योजनाएं और गतिविधियां और अधिक सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाएं और गतिविधियां इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए चलाई जा रही हैं। आदिवासी विकास मंत्री अशोक उड़के ने बताया कि पेसा कानून के तहत राज्य के 13 जिलों और 59 तालुकों में स्थित आदिवासी जनसंख्या पर ध्यान दिया जाएगा।

सीपी राधाकृष्णन का वीडियो संदेश: मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सम्मेलन के दौरान उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए मंत्रालय बैठकें आयोजित करेगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बधाई दी और इस अनूठी पहल की सराहना की। इस संदेश में उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से आदिवासियों के मुद्दों और समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी।
Inauguration of the international conference fist 2025 standard of living of tribals will get a new direction said pramod savant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM


















