Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल

Nagpur ACB Bribery: नागपुर के गणेशपेठ थाने में चार्जशीट की प्रमाणित कॉपी देने के बदले ₹3,000 की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 02, 2026 | 07:22 AM

चार्जशीट के बदले रिश्वत सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur ACB Bribery Head Constable Chargesheet Copy: नागपुर जिले में चार्जशीट की प्रमाणित कॉपी उपलब्ध कराने के एवज में 3,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते गणेशपेठ थाने में हेड कांस्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस स्टेशन में हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

पकड़ा गया आरोपी आतिश निकोडे (47) बताया गया। आतिश की तैनाती गणेशपेठ थाने में है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में है। चुनाव ड्यूटी के दौरान एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। तब गणेशपेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

चार्जशीट की कॉपी देने के बदले रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगेहाथ गिरफ्तार

जांच आतिश को सौंपी गई। बीमा दावा के लिए शिकायतकर्ता को अदालत में प्रस्तुत चार्जशीट की प्रमाणित प्रति की आवश्यकता थी। उन्होंने आतिश से संपर्क किया तो उसने चार्जशीट की प्रति उपलब्ध कराने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने एसीबी से शिकायत की।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट

दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव

Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज

नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट

एसीबी ने बुधवार की शाम गणेशपेठ थाने में जाल बिछाया। आतिश ने उन्हें गणेशपेठ बस स्टैंड परिसर में मिलने बुलाया, जैसे ही आतिश ने शिकायतकर्ता से रुपये लिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। डीवाईएसपी महेश भोरटेकर, इंस्पेक्टर जितेंद्र वैरागड़े, हेड कांस्टेबल आशीष वैद्य, विलीन तांबड़े, होमेश्वर वाइलकर, प्रफुल भातुलकर, स्वाति हिंडोरिया और राजेंद्र जांभलकर ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

डॉ. जायसवाल-मेटेकर को 2 दिन की हिरासत

मेडिकल लीव का प्रमाणपत्र और मेडिकल बोर्ड का सिफारिश पत्र देने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में पकड़े गए मेयो अस्पताल के शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख और बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर जायसवाल और स्टेनो आशीष मेटेकर को एसीबी की टीम ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया।

अदालत ने उन्हें 2 दिन की कस्टडी मंजूर की है। ज्ञात हो कि एसीबी ने मंगलवार को वर्षा के उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय के सहायक मोटर वाहन निरीक्षक की शिकायत पर दौनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:-दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव

दोनों आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। एसीबी की टीम ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए, इसके अलावा मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं। जिला सरकारी अधिवक्ता नितिन तेलगोटे ने 2 दिन की कस्टडी मांगी,

Acb bribery catches ganeshpeth head constable taking bribe for nagpur chargesheet copy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 07:22 AM

Topics:  

  • ACB Raid
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Police Constable

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.