- Hindi News »
- Photos »
- Hindu Population Will Double In 15 Years 4 Times By 2050 Will Also Lead In Wealth
15 साल में डबल होगी हिंदू आबादी, 2050 तक 4 गुना; अमीरी में भी निकलेगी आगे!
भारत में बढ़ती आबादी नहीं, बल्कि आने वाले वक्त में घटती जनसंख्या चिंता का विषय बनने वाला है। देश में हर कौम की आबादी में वृद्धि की दर काफी कम हुई है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
हिंदू आबादी (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)

भारत में बढ़ती आबादी नहीं, बल्कि आने वाले वक्त में घटती जनसंख्या चिंता का विषय बनने वाला है। देश में हर कौम की आबादी में वृद्धि की दर काफी कम हुई है।

सबसे अधिक धीमी रफ्तार से हिदू समुदाय की आबादी बढ़ रही है। इसी कारण बीते दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की वकालत की थी।
टल गया यूपी पंचायत चुनाव: पिछड़ा आयोग के गठन और रिपोर्ट के बाद तय होगी तारीख, सरकार ने HC में दिया हलफनामा
RCF महाराष्ट्र में लगाएगा 865 करोड़ का फॉस्फोरिक एसिड प्लांट, किसानों और शेयरधारकों की चमकेगी किस्मत!
बेंगलुरु के रैपिडो ड्राइवर ने जीता दिल, ऑटो में पानी से लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ्री राइड तक की सुविधा
अजित पवार के अधूरे सपने पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं-मुश्किल दौर से गुजर रहा है परिवार

तभी आबादी के मौजूदा स्तर को कायम रखा जा सकता है।वरना फर्टिलिटी रेट में गिरावट से 50 से 100 सालों में हिंदू आबादी काफी कम हो सकती है। भारत में हिंदू समुदाय में फर्टिलिटी रेट 1.9 पर आ गया है।

जबकि जनसंख्या से सिद्धांत कहते हैं कि एक समुदाय को वर्तमान संख्या या आबादी को बनाए रखने के लिए कम से कम 2.1 का फर्टिलिटी रेट बनाए रखना चाहिए।

फर्टिलिटी रेट का मतलब होता है एक महिला के शरीर से पैदा होने वाले बच्चे यानी भारत में आने वाले वक्त में आबादी घटने वाली है।

ऐसा मौजूदा आंकड़ों को ध्यान में रखकर अनुमान लगाया जा रहा है। वैसे आज से 20-30 साल बाद आबादी का क्या ट्रेंड रहेगा उस बारे में अभी से पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

आज हम एक ऐसे मुल्क की बात कर रहे हैं जहां हिंदुओं की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। ये दुनिया का सबसे विकसित मुल्क है और यहां हिंदुओं ने अपनी खास पहचान बनाई है।

अमेरिका में बीते 15 सालों में हिंदुओं की आबादी दोगुना बढ़कर 22 लाख हो गई है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार इस देश में 2025 तक हिंदुओं की आबादी बढ़कर 25 लाख हो जाने का अनुमान है।

अमेरिका के हिंदू वहां के सबसे सम्रांत लोगों में शामिल हैं और वे समाज के सबसे ऊंचे पायदान पर हैं। पढ़ाई-लिखाई के मामले में वह सबसे आगे हैं। बता दें कि हिंदू समुदाय औसतन 15.7 वर्ष तक पढ़ाई करता है। और दूसरे नंबर पर यहूदी हैं जो 14.7 साल पढ़ाई करते हैं।

जबकि औसत अमेरिकी केवल 12.9 साल पढ़ाई करते हैं। अमेरिका के धार्मिक डेटा आर्काइव के अनुसार ईसाई और मुस्लिम के बाद हिंदू तीसरा सबसे बड़ा कौम है। अमेरिका में हिंदुओं की पहचान एक पढ़े-लिखे अमीर कौम की है।

ऐसे में यहां हिंदू धर्म से जुड़ी चीजें भी खूब फल-फूल रही हैं। और मु्ल्क में आज 1000 से अधिक मंदिर हैं जबकि यहां 1905 में पहला मंदिर बना था।संस्कृत और योग का तेजी से विस्तार हो रहा है। हिंदू संस्कृति वाले स्कूलों में अमेरिकी बच्चे भी खूब दाखिला ले रहे हैं।
Hindu population will double in 15 years 4 times by 2050 will also lead in wealth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टल गया यूपी पंचायत चुनाव: पिछड़ा आयोग के गठन और रिपोर्ट के बाद तय होगी तारीख, सरकार ने HC में दिया हलफनामा
Feb 12, 2026 | 06:34 PMRCF महाराष्ट्र में लगाएगा 865 करोड़ का फॉस्फोरिक एसिड प्लांट, किसानों और शेयरधारकों की चमकेगी किस्मत!
Feb 12, 2026 | 06:28 PMबेंगलुरु के रैपिडो ड्राइवर ने जीता दिल, ऑटो में पानी से लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ्री राइड तक की सुविधा
Feb 12, 2026 | 06:27 PMअजित पवार के अधूरे सपने पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं-मुश्किल दौर से गुजर रहा है परिवार
Feb 12, 2026 | 06:27 PMAditya Pancholi Case में हाईकोर्ट सख्त! FIR रद्द करने की मांग पर मचा हंगामा, अभिनेत्री को फिर नोटिस
Feb 12, 2026 | 06:27 PMIndia-US Trade Deal: $100 अरब का एक्सपोर्ट…अरबों की बचत, ट्रेड डील से भारत को होंगे ये बड़े फायदे
Feb 12, 2026 | 06:25 PMकौन जाएगा सुपर 8 में? श्रीलंका की बेहतरीन जीत ने बिगाड़ा कई टीमों का समीकरण, अब हर मैच होगा ‘करो या मरो’
Feb 12, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में रक्षक बने भक्षक: कारोबारी से ₹6 लाख की लूट और जबरन 4000 USDT कराए ट्रांसफर; 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 01:45 PM
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
Feb 12, 2026 | 01:34 PM
Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM


















