-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Photos »
- Hartalika Teej Is Celebrated In These States Of India
भारत के इन राज्यों में हरतालिका तीज की रहती है धूम, जानिए यहां की खास परंपराओं के बारे में
Hartalika Teej 2025: यह व्रत कई मनोरथों को पूर्ण करने वाला होता है जिसे सुहागिन महिलाएं और कन्याएं रखती है। भारत के कई हिस्सों में हरतालिका तीज व्रत को रखा जाता है जिसके अलग-अलग नाम होते है।
- Written By: दीपिका पाल
हरतालिका तीज 2025 (सौ. सोशल मीडिया)

Hartalika Teej 2025 Celebration: देशभर में हरतालिका तीज व्रत 25 अगस्त को रखा जाने वाला है। यह व्रत कई मनोरथों को पूर्ण करने वाला होता है जिसे सुहागिन महिलाएं और कन्याएं रखती है। भारत के कई हिस्सों में हरतालिका तीज व्रत को रखा जाता है जिसके अलग-अलग नाम होते है। यह तीज व्रत की क्या परंपराएं है चलिए जानते है इसके बारे में...

राजस्थान में हरतालिका तीज व्रत का खास महत्व होता है। इस व्रत के मौके पर राजस्थान की परंपरा निभाई जाती है औऱ महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनती हैं, साथ ही मंदिरों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। पूजा करने के साथ ही कई नियमों का पालन करना जरूरी होती है।
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता

बिहार- हरतालिका तीज व्रत का महत्व इस राज्य में बेहद खास होता है और धूमधाम के साथ यह उत्साह मनाया जाता है। इस व्रत के मौके पर बिहार में बाबा गरीबनाथ मंदिर, वैद्यनाथ मंदिर, महेन्द्रनाथ मंदिर में कई पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा का खास महत्व होती है।

महाराष्ट्र- हरतालिका तीज व्रत का महत्व इस राज्य में खास होता है। तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं और कन्याओं द्वारा पूजा की जाती है। इस तीज व्रत में मिट्टी से भगवान गणेश, भोलेनाथ और पार्वती प्रतिमा भी बनाई जाती हैं।

झारखंड- हरतालिका तीज व्रत का उत्साह इस राज्य में देखने के लिए मिलता है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ ही नियमों का पालन किया जाता है। इस राज्य में महिलाएं झूला झूलती है औऱ साथ ही गीत गाती है। तीज व्रत के दिन कई मंदिरों में खासा उत्साह देखने के लिए मिलता है सब नाचते और गाते है।

गुजरात- हरतालिका तीज व्रत का खास उत्साह इस राज्य में भी होता है। यहां पर महिलाएं तीज व्रत के दिन पूजा स्थल को फूल और दीपक से सजाती हैं। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों को भी सजाया जाता है। तीज व्रत के मौके पर महिलाएं मिलकर पारंपरिक गरबा और डांडिया करती है। इस व्रत के मौके पर दही-चूड़ा, कचोरी और मिठाई डिश तैयार की जाती है।

हरियाणा में हरतालिका तीज का मौका खास होता है। इस दिन राज्य में छुट्टी रहती है और यहां कॉलोनी और मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। हरियाणा में व्रत के दौरान महिलाएं गीत-नृत्य’ करती हैं और व्रत की खुशी को मनाती हैं। खासतौर से गांवों में महिलाएं सामूहिक रूप से व्रत की पूजा करती हैं।

उत्तरप्रदेश- यहां की धार्मिक नगरी कही जाने वाली वाराणसी में हरतालिका तीज का खास महत्व होता है। इस व्रत के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा होकर पूजा पाठ करती हैं। यहां पर भी सुहागन महिलाएं 24 घंटे जल और भोजन का त्याग करती हैं। व्रत के मौके पर पूजा विधान के अलावा विशेष तरह का भोग लगाया जाता है। व्रत के मौके पर घर-घर में गुजिया, मालपुआ, नारियल के लड्डू और आटे का हलवा बनाने की परंपरा है।

दक्षिण भारत में हरतालिका तीज व्रत का खास मौका होता है। इस व्रत को कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इसे गौरी हब्बा के नाम से जानते हैं। पूजा के अलावा भोग में रेवड़ी, चिवड़ा, और अन्य पारंपरिक मिठाइयां बनाकर भोग लगाई जाती है।
Hartalika teej is celebrated in these states of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM


















