नागपुर का मौसम: सर्द हवाओं और कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले 5 दिनों का हाल

Nagpur Weather Update: नागपुर में सर्द हवाओं की वापसी से ठंड फिर बढ़ गई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं घने कोहरे के कारण दिल्ली-नागपुर समेत कई उड़ानें रद्द और लेट रहीं।
nagpur weather forecast cold wave fog
नागपुर में कोहरा (सोर्स: साेशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Weather Forecast: पिछले तीन-चार दिनों से नागपुर शहर में न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण ठंड का असर कम हो गया था। हालांकि सोमवार सुबह अचानक चलीं ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया और शहरवासियों को एक बार फिर सर्दी का अहसास होने लगा। सुबह के समय खुले इलाकों में ठिठुरन साफ महसूस की गई।

बीते कुछ दिनों से बदले मौसम के कारण नागपुर में ठंड लगभग गायब हो गई थी, लेकिन सोमवार सुबह चलीं सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी। तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे ने हवाई यातायात को भी प्रभावित किया।

अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भले ही हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन अधिकतम तापमान लगातार नीचे बना हुआ है। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 1.3 डिग्री कम रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था।

न्यूनतम तापमान भी हुआ कम

तापमान में गिरावट का असर न्यूनतम तापमान पर भी देखने को मिला। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 15.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इस गिरावट के कारण सुबह और देर रात ठंड फिर से बढ़ गई है।

अगले पांच दिनों का नागपुर का मौसम

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 6 जनवरी को सुबह के समय सर्द हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि 7 से 11 जनवरी के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

कोहरे ने बिगाड़ा हवाई यातायात

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। लो विजिबिलिटी के कारण सोमवार को दिल्ली से नागपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-6530 को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट रोजाना रात 9.15 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11 बजे नागपुर पहुंचती है।

कई उड़ानें घंटों देरी से पहुंचीं

मुंबई-नागपुर फ्लाइट 6ई-6235 करीब 5 घंटे 19 मिनट की देरी से रात 10 बजे रवाना हुई और 11.30 बजे नागपुर पहुंची। इसके अलावा मुंबई से आने वाली अन्य उड़ानें, इंदौर, किशनगढ़, बेंगलुरु और पुणे से आने वाली फ्लाइट्स भी 2 से ढाई घंटे तक देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com