Periods Pain Yogasan: अब पीरियड्स का दर्द होगा छूमंतर, इन 5 योगासनों के जरिए दर्द से पाएं राहत
पीरियड्स की वजह से हाथ-पैर में दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है। इन समस्याओं के लिए महिलाएं दवाईयों का सहारा लेती है जो सही नहीं होता है यह गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। पीरियड्स की समस्या पर राहत पाने के लिए योग का सहारा ले सकते है। ऐसे कई योगासन है जो पीरियड्स की समस्या पर राहत देते है।
- Written By: दीपिका पाल
Yogasan Tips: महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म यानि पीरियड्स की समस्या से गुजरना पड़ता है। जहां पर पीरियड्स की वजह से हाथ-पैर में दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है। इन समस्याओं के लिए महिलाएं दवाईयों का सहारा लेती है जो सही नहीं होता है यह गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। पीरियड्स की समस्या पर राहत पाने के लिए योग का सहारा ले सकते है। ऐसे कई योगासन है जो पीरियड्स की समस्या पर राहत देते है।
1- बालासन- पीरियड्स की समस्या में वैसे तो आसन नहीं किए जा सकते है लेकिन बालासन आप कर सकते है। यह आसान योग है जो आप कर सकते है, पहले दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर वज्रासन में बैठ जाएं और नीचे झुकते हुए सिर को मैट पर टिका लें. हाथों को सामने की ओर रखें. इस पोज में तकरीबन 30 सेकंड तक रहें। इस योगासन को करने से दर्द में राहत मिलती है तो वहीं पर शरीर फ्लेक्सिबल होता है।
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
2- वज्रासन -पीरियड्स की समस्या से अगर आप गुजर रहे है तो यहां पर योगासन का सहारा ले सकते है। यह यूरिन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है तो वहीं पर वज्रासन फायदेमंद होता है। ये आसन आपकी पेल्विक फ्लोर यानी पेड़ू की मसल्स को मजबूत बनाता है और स्ट्रेस को भी कम करता है। इसे करने के लिए पैरों को मोड़कर बैठ जाएं और पीठ को सीधा रखें। पीरियड्स के अलावा पाचन के लिए भी बेस्ट होता है।
3-तितली आसन- पीरियड्स की समस्या के लिए तितली आसन करना चाहिए। इस योगासन को करने से प्रजनन अंगों में मजबूती मिलती है तो वहीं पर गर्भावस्था के दौरान भी फायदेमंद माना जाता है. इसे करना भी काफी आसान होता है। इसके अलावा यह योगासन आपके मानसिक तनाव को भी दूर करता है।
4-मत्स्यासन- आप पीरियड्स की समस्या से गुजर रहे है तो यह आसन कर सकते है। इस योगासन को करने से महिलाओं को पीरियड्स से दर्द से राहत मिलती है और थायराइड से बचाव होता है. इस आसन को करने से प्रजनन स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मदद मिलेगी।
5-अनुलोम-विलोम- अगर आप पीरियड्स की समस्या से गुजर रहे है तो यहां पर योगासनों का सहारा ले सकते है। इन योगासनों को करने से मानसिक शांति मिलती है तो वहीं पर ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है. ये प्राणायाम स्किन के लिए भी फायदेमंद रहता है।
