Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स

Festival Fashion: फेस्टिव सीजन में हर कोई चाहता है कि उसका लुक औरों से अलग और, स्टाइलिश और खास नजर आए। अगर आप भी त्योहारों के इस सीजन में अपने लिए फैशन इंस्पिरेशन ढूंढ रहे हैं, तो इन 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
Festival fashion ideas ethnic outfit trends raksha bandhan janmashtami 2026
फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on
Statement Dupatta
अगर आपका सूट या कुर्ता सिंपल है, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी, फुलकारी दुपट्टा या शीश दुपट्टा आपके पूरे लुक को आकर्षक बना सकता है। यह कम बजट में भी शानदार स्टाइल देता है।
Floral Anarkali SUit
फ्लोरल प्रिंट वाले अनारकली सूट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। पेस्टल या ब्राइट रंगों में यह लुक दिन के फंक्शन के लिए परफेक्ट रहता है। इसे झुमके और जूतियों के साथ स्टाइल करें।
Indo western cord set
अगर आप अपने फेस्टिव लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का मेल चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न को-ऑर्ड सेट एक शानदार विकल्प है। यह स्टाइल आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी है।
Leheriya Saree
रक्षाबंधन हो या तीज किसी भी त्योहार पर बांधनी और लहरिया प्रिंट हमेशा पसंद किए जाते हैं। ये आउटफिट्स रंग-बिरंगे और उत्सव के माहौल के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।
Organza saree
हल्की और एलिगेंट ऑर्गेंजा साड़ी फेस्टिव लुक को रॉयल टच देती है। मिनिमल ज्वेलरी, स्लीक बन और हल्के मेकअप के साथ यह लुक बेहद क्लासी लगता है।
Silver oxidized jewellery
झुमके, चोकर, चूड़ियां और अंगूठियों जैसी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी लगभग हर एथनिक आउटफिट के साथ जंचती है। यह आपके लुक में ट्रेडिशनल चार्म जोड़ती है।
embroidered Juti
फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली जूतियां या मोजड़ियां पहनें। ये आरामदायक होने के साथ-साथ हर एथनिक ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com