रविवार की रात 9 बजे इंदोरा बुद्ध विहार से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर धम्मज्योत रैली आरंभ हुई। इससे पूर्व बुद्ध वंदना के बाद दीक्षाभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन ससाई के हाथों बाबासाहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए गए। इंदोरा बुद्धविहार, अखिल भारतीय धम्म सेना और आंबेडकरी अनुयायी के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। डॉ. आंबेडकर धम्मज्योत रैली में उपासक, उपासिका सहित अनुयायी सफेद परिधान पहनकर शामिल हुए। तथागत गौतम बुद्ध, बाबासाहब, दीक्षाभूमि, संविधान चौक, माता रमाबाई, बौद्ध भिक्षुओं की प्रतिकृति रथ, बग्गी, पोड़े पर सवार होकर भव्य झाकियां बाबासाहब का जयघोष करते हुए निकलीं।