नागपुर में खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम
Nagpur Drain Accident: नागपुर के यशोधरानगर में लापता 3 वर्षीय बालक का शव नाले में मिला। मासूम की मौत से इलाके में पसरा मातम। जांच में जुटी पुलिस।
- Written By: प्रिया जैस
नाले में मिला कौनेन की लाश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Missing Child Found Dead: नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लापता हुए बालक का शव शनिवार को नाले में पाया गया। जांच पड़ताल में भाई के साथ दौड़ लगाने के चक्कर में नाले में गिर जाने का खुलासा हुआ। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक मेहबूबपुरा, योगी अरविंदनगर निवासी मोहम्मद कौनेन अंसारी (3वर्ष) बताया गया।
कौनेन के पिता मोहम्मद इमरान हैंडलूम चलाते हैं। मां गृहिणी है और 1 माह की छोटी बहन है। संघर्षनगर में कौनेन के मामा रहते हैं। 3 दिन पहले मां उसे और बच्ची को लेकर भाई के घर रहने आई थी। रोज की तरह शुक्रवार की शाम कौनेन और मामा का 6 वर्षीय बेटा खेलने के लिए घर से बाहर निकले। दोनों परिसर में ही घूम रहे थे।
शाम को खेल रहे थे बच्चे
शाम 7 बजे दोनों ने दौड़ जीतने की शर्त लगाई और भागने लगे। घर से 150 से 200 मीटर पर ही नाला है। भागते समय कौनेन नाले में जा गिरा। पानी में डूबने लगा। भाई यह देखकर बुरी तरह घबरा गया। चुपचाप घर में आकर सो गया। इस बीच कौनेन के लापता होने से रिश्तेदार परेशान हो गए। आस-पास के इलाके में उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
महाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं
रात 10 बजे यशोधरानगर थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर कौनेन की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक जगह कौनेन अपने ममेरे भाई के साथ जाता दिखाई दिया, लेकिन आगे के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों दिखाई नहीं दिए। पुलिस ने ममेरे भाई से पूछताछ करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें – Blinkit स्टोर पर लगा ताला, नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई, BigBasket स्टोर पर भी कसा शिकंजा
परिसर में मचा कोहराम
परिजनों के साथ उसे विश्वास में लेकर कौनेन की जानकारी लेने का प्रयास किया। मुझे नींद आ रही है, कहकर वह दोबारा सो गया। पुलिस और परिजन रात भर कौनेन की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। अनुमान लगाया गया कि वह परिसर से बाहर नहीं गया है। शनिवार की शाम पुलिस और परिजनों ने नाले में जांच की।
तब कौनेन नाले के पानी में डूबा दिखाई दिया। पूरे परिसर में कोहराम मच गया। शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। परिसर में भी शोक का माहौल है। नागपुर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
