नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: पॉश इलाके में सट्टेबाजों का किला ध्वस्त; 4 क्रिकेट बुकी गिरफ्तार
Nagpur Cricket Betting Raid: नागपुर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन। हिंगना के पॉश बंगले में चल रहा था क्रिकेट सट्टा, 4 बुकी गिरफ्तार। जूम आईडी से हो रही थी लाखों की खायवाली।
- Written By: प्रिया जैस
क्रिकेट सट्टे पर छापेमारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Crime Branch Unit 2 Nagpur: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के मैच पर क्रिकेट सट्टे की खायवाली कर रहे 4 क्रिकेट बुकी को दबोचा। आरोपियों ने हिंगना थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में पॉश बंगला किराये पर लिया था।
पकड़े गए सटोरियों में तिलकनगर, बिलासपुर निवासी राहुल रामचंद्र वाधवानी (36), टिमकी, गोलीबार चौक निवासी बादल मधुकर कुर्हाड़कर (35), चितारओली निवासी लोमेश राजेश अरोरा (26) और नातिक चौक, भालदारपुरा निवासी अमजदखान नवाबखान पठान (48) का समावेश है।
शुक्रवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि हिंगना थानांतर्गत कोथेवाड़ा परिसर में स्थित द इम्पीरियन ग्रैंड सोसाइटी के एक बंगले में क्रिकेट सटोरिये जमा हुए हैं और खायवाली कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दस्ते ने बंगला क्र. आई-2 में छापा मारा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मंडल में मध्य रेलवे का सघन टिकट चेकिंग अभियान, 22 ट्रेनों में 1,128 यात्री पकड़े, 10 लाख का जुर्माना
नागपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’: सिरकॉट (CIRCOT) ने इनपुट डीलर्स को सिखाए जैविक खेती के गुरुमंत्र!
नागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!
नागपुर: ग्रीन एनर्जी को रफ्तार: एनटीपीसी मौदा और किर्लोस्कर टीम के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल बिजली की तैयारी।
क्रिकेट सट्टे का धंधा
उपरोक्त सटोरिये यूएई और कनाडा के बीच खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप मैच पर खायवाली करते रंगेहाथ मिले। आरोपी जूम एप्लिकेशन पर चल रही आईडी पर खायवाली कर रहे थे। इसके साथ ही डायमंड में भी आरोपी सौदे काटते हैं। लोमेश, अमजद और बादल लंबे समय से क्रिकेट सट्टे के धंधे में सक्रिय हैं। आरोपियों ने एप्लिकेशन पर अपनी आईडी बना रखी है।
यह भी पढ़ें – नागपुर में खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम
वाट्सएप कॉल के जरिए आरोपी अपने ग्राहकों के संपर्क में रहते हैं। नागपुर पुलिस ने आरोपियों से 14 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री सहित 3.76 लाख रुपये का माल जब्त किया। सभी के खिलाफ हिंगना थाना में मामला दर्ज किया गया।
प्राथमिक जांच में ही वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद से लाखों रुपयों का उतारा होने की पुष्टि हुई। पुलिस आईडी चलाने वाले बड़े सटोरियों और ग्राहकों की जांच कर रही है। डीसीपी राहुल माकणीकर और एसीपी अभिजीत पाटिल के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर शुभांगी देशमुख और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
