बिना दवाईयों के सिर्फ योग से पाचन को बनाएं दुरुस्त, जानिए कौन से योगासन रहेंगे आपके लिए बेस्ट
सिर्फ योग करके भी गैस और कब्ज जैसी गंभीर दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए ही हम आपको कुछ योगासनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके पाचन को दुरूस्त बनाते है।
- Written By: दीपिका पाल
Yoga For good Digestion: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान हर किसी का सही नहीं हो पाता है कई बार खाने की गलतियां सेहत पर बुरा असर डालती है।सिर्फ योग करके भी गैस और कब्ज जैसी गंभीर दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए ही हम आपको कुछ योगासनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके पाचन को दुरूस्त बनाते है।
वज्रासन- पेट की समस्याओं और पाचन के लिए आप इस योग का तरीका अपना सकते है इसे खाने के बाद किया जा सकता है।खाने के बाद 5-10 मिनट इस आसन में बैठने से पाचन सही होता है तो वहीं पर गैस-एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है।
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
अर्ध मत्स्येन्द्रासन- इस योगासन को आप नियमित तौर कर सकते है यह भी पाचन के लिए सही होता है। लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है। इसके लिए जमीन पर बैठकर शरीर को साइड में मोड़ें और गहरी सांस लें। शरीर के सारे टॉक्सिन बाहर निकलते है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
पवनमुक्तासन- इस योग को करने से आपको पाचन के अलावा गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द से राहत मिलती है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।जमीन पर लेटने के बाद घुटनों को छाती की ओर दबाएं और कुछ सेकंड रुकें। ऐसा करने से पेट को राहत मिलती है।
भुजंगासन - पाचन से जुड़ी समस्या और एसिडिटी को दूर करने के लिए यह योगासन बेस्ट है। इस योग प्रक्रिया में जमीन पर लेटकर शरीर को कोबरा पोज में ऊपर उठाएं। ये पेट की चर्बी घटाने और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
मलासन- पेट की सेहत के लिए आप इस योगासन की क्रिया कर सकते है। यदि पेट में कब्ज है तो इस योगासन को नियमित रूप से करना शुरू कर दें। इसके लिए स्क्वाट पोज में बैठकर दोनों हाथों को जोड़ें।ये योग कब्ज और पेट फूलने की समस्या दूर करता है।
