- Hindi News »
- Photos »
- Do These 7 Types Of Yogasanas While Sitting On A Chair In The Office
ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे कर लीजिए ये 7 प्रकार के योगासन, थकान मिटाने के साथ आपको बनाएंगे एनर्जेटिक
दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को मनाया जाने वाला है। ऑफिस में 8-9 घंटे बिताने वाले काम की वजह से अपनी सेहत के प्रति सजग नहीं रहते है इसका कारण उनकी सेहत पर पड़ता है। आपको हम कुछ आसन के बारे में बता रहे हैं।
- Written By: दीपिका पाल
ऑफिस जाने वालों के लिए योगासन (सौ. सोशल मीडिया)

दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को मनाया जाने वाला है। भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना आसान नहीं होता है। ऑफिस में 8-9 घंटे बिताने वाले काम की वजह से अपनी सेहत के प्रति सजग नहीं रहते है इसका कारण उनकी सेहत पर पड़ता है। आपको हम कुछ आसन के बारे में बता रहे हैं जिसे आप घर में बैठे-बैठे ही कर सकते है जो एनर्जी के साथ आपको एक्टिव रखता है।

चेयर या कुर्सी योग- ऑफिस में आप इस प्रकार का योगासन कर सकते है कई बार काम होने की वजह से आपको एक जगह ही बैठना होता है। आप ऑफिस में ही चेयर योग कर सकते है इसमें कुर्सी पर बैठे-बैठे ही कई प्रकार के टविस्ट और स्ट्रेच आसानी से कर सकते हैं। इस योग से मसल्स टोन हो सकती है और नींद बेहतर होती है।
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
बांग्लादेश में खसरे का तांडव! अब तक 400 से ज्यादा मौतें, क्या यूनुस सरकार की इस चूक ने छीन ली मासूमों की जान?
हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
एम्स दिल्ली छोड़कर क्यों जा रहे हैं डॉक्टर? भारत के सबसे बड़े अस्पताल में किस खेल का शिकार हो रहे मरीज

बितिलासन : आप ऑफिस में खुद को एक्टिव रखने के लिए इस प्रकार का योगासन कर सकते है। इस योगासन को करने के लिए आप सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाएं। रीढ़ सीधी रखें और दोनों पैर फर्श पर और दोनों हथेलियों को घुटने पर रखें। अब लंबी सांस लें और सीने को बाहर की ओर फुलाएं। इसके बाद रीढ़ की हड्डी को मोड़ते हुए कंधों को पीछे की तरफ ले जाएं। सांस छोड़ते हुए़ रीढ़ की हड्डी को पीठ की तरफ ले जाकर गोल करें और ठोड़ी को गले में लगाएं। इस दौरान कंधे और सिर आगे की तरफ झुक जाएंगे।

ऊर्ध्व हस्तासन: ऑफिस के योग में आप इसे भी शामिल कर सकते है। इस योग को करने के लिए आप सांस अंदर खींचते हुए दोनों हाथों को छत की तरफ उठाएं। दोनों पैरों के बीच में करीब एक फिट का फासला रखें। यहां पर कंधों की मांसपेशियों को पीठ की तरफ खींचे।इस दौरान जांघ और कूल्हे की मांसपेशियों को स्थिर बनाए रखें।

उत्तानासन : आप ऑफिस में बैठे-बैठे कई प्रकार के योग कर सकते है। इस योग को करने के लिए आप सांस को बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुक जाएं। हथेलियों को फर्श पर रखें और सिर को जांघों पर रखें। सांस खींचते हुएए हाथों को सिर के ऊपर उठाएं। फिर सामान्य हो जाएं।

उत्थित पार्श्वकोणासन : आप ऑफिस में इस योग को कर सकते है। यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसे करने के लिए आप कुर्सी पर बैठे हुए दोनों हाथों को फैलाएं। बायीं हथेली को बाएं पैर के बाहर फर्श पर लगाएं। सांस खींचते हुए दाएं हाथ को ऊपर की तरफ ले जाएं और दाएं हाथ की ओर से छत की तरफ देखने की कोशिश करें। कुछ देर इसी मुद्रा में रूकें। यह दोनों तरफ से करें।

एकपद राजकपोतासन : आप ऑफिस में बैठे-बैठे ही इस प्रकार के योग को कर सकते है। यहां पर आप दाएं पैर की एड़ी को बाएं जांघ पर रखें। घुटने को एड़ी की सीध में रखें। सामान्य गति से सांस लेते और छोड़ते रहें। बाद में यही प्रक्रिया बाएं पैर की एड़ी को दाएं पैर की जांघ पर रखकर करें।

गरुड़ासन : आप यहां पर ऑफिस में बैठे-बैठे ही इस प्रकार के योगासन को कर सकते है। इसे योग आसन को करना बेहद आसान है।अपनी दायीं जांघ को बायीं जांघ पर रखकर क्रास कर लें। दाएं पैर के पंजे से बायें पैर की पिंडली को लपेट लें। अब बाएं हाथ को कोहनी से दाएं पर लपेटकर हथेलियों को छूने की कोशिश करें। दोनों कोहनियों को उठाएं और कंधों को कानों से दूर करें। कुछ देर रूके, इसके बाद दूसरे हाथ से भी इसका अभ्यास करें।

शवासन : मन को शांत रखने के लिए यह योगासन कर सकते है। आंखें बंदकर कुर्सी पर बैठ जाएं और दोनों हाथों को गोद में रख लें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें।
Do these 7 types of yogasanas while sitting on a chair in the office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM


















