रोजाना आदत में शामिल करें धनुरासन, साइटिका से लेकर महिलाओं को पीरियड्स की समस्याओं पर देता है राहत
Dhanurasana Yoga Tips: साइटिका के दर्द से राहत पाने के लिए धनुरासन योगासन बेहद कारगर है। जानिए आयुष मंत्रालय के अनुसार धनुरासन के फायदे, सही तरीका और सावधानियां।
- Written By: दीपिका पाल
धनुरासन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Dhanurasana Yoga Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाने की वजह से कई बीमारियों का खतरा मंडराता है। इसमें हड्डियों की कमजोरी एक उम्र के बाद होने लगती है तो वहीं पर इसके लिए व्यायाम और संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। साइटिका की बीमारी भी सबसे बड़ी और गंभीर बीमारियों में से एक है पीड़ित के शरीर के एक-एक अंग को प्रभावित करती है। यह बीमारी पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर कूल्हे, जांघ और पैर तक तेज दर्द पहुंचाती है।
यह शरीर की सबसे बड़ी नर्व यानी साइटिक नर्व के दबने या उसमें सूजन आने के कारण होती है। इस समस्या को राहत देने के लिए आप दवाईयों या इंजेक्शन के अलावा योगासन का सहारा ले सकते है।
जानिए साइटिका के लक्षण
यहां पर साइटिका बीमारी के कुछ लक्षण पीड़ित व्यक्ति में नजर आते है इसमें तेज दर्द के अलावा सुन्नपन, झुनझुनी महसूस होना या पैर में कमजोरी शामिल हो सकती है। ज्यादातर मामलों में इसका कारण हर्नियेटेड डिस्क (स्लिप डिस्क) या हड्डियों में स्पर्स बनना होता है। इन समस्याओं के दर्द को कम करने के लिए आराम, फिजियोथेरेपी और योग अभ्यास से यह समस्या काफी हद तक नियंत्रित या ठीक किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
Periods Exercise Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ सकती हैं ऐंठन और परेशानी
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
धनुरासन करने से मिलता है फायदा
यहां पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, धनुरासन या बो पोज का रोजाना अभ्यास करना साइटिका में कारगर होता है। मंत्रालय के अनुसार, धनुरासन सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि कई शारीरिक समस्याओं का रामबाण इलाज है। यह आसन खासतौर पर पीठ दर्द, साइटिका और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसके नियमित अभ्यास से साइटिक नर्व पर दबाव कम होता है, रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है और दर्द में आराम मिलता है।
जानें धनुरासन करने का तरीका
यहां पर धनुरासन करने के तरीके के बारे में बताया गया है। बिना किसी योग प्रशिक्षक की निगरानी में इस योग को नहीं करना चाहिए। धनुरासन करने के लिए पेट के बल लेटें, पैरों की एड़ियों को हाथों से पकड़ें और छाती व जांघों को ऊपर उठाएं, शरीर को धनुष की तरह मोड़ें। शुरुआत में 10-20 सेकंड तक रखें और धीरे-धीरे बढ़ाएं।
ये भी पढ़ें- इन योगासन से पेट की चर्बी आसानी से करें कम |
धनुरासन करने के फायदे
अगर आप धनुरासन करते है तो इसके फायदे आपको मिलते रहते है।
- धनुरासन पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस में भी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह पेट की मांसपेशियों पर दबाव डालकर अंगों को उत्तेजित करता है।
- धनुरासन के अन्य लाभ भी कम नहीं हैं। यह पीठ, कंधे और छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे पोस्चर सुधरता है और कमर दर्द से छुटकारा मिलता है।
- पेट की मांसपेशियों को टोन करता है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
- फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है, सांस संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा में राहत देता है। तनाव और थकान दूर कर ऊर्जा स्तर बढ़ाता है।
- यही नहीं, यह महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता और दर्द को कम करने में मददगार है।
कुल मिलाकर, यह पूरे शरीर की लचीलापन बढ़ाता है और पूरे शरीर की सेहत सुधारता है।लेकिन गर्भवती महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर या गंभीर पीठ समस्या वाले लोग डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही अभ्यास करें तो बेहतर होगा।
