Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

National Vanilla Ice Cream Day: क्यों मनाया जाता है वनीला आइसक्रीम डे? जानें इसका इतिहास और पसंद करने की वजह

Ice Cream Day 2026: आइसक्रीम में वनीला फ्लेवर दुनिया में सबसे लोकप्रिय और हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। वनीला आइसक्रीम का सादा लेकिन बेहतरीन स्वाद ही इसे आज भी लोगों की पहली पसंद बनाए हुए है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 23, 2026 | 11:50 AM

आइसक्रीम (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

National Vanilla Ice Cream Day 2026: 23 जुलाई को हर साल नेशनल वनीला आसक्रीम डे मनाया जाता है। यह दिन दुनिया की सबसे पसंदीदा आइसक्रीम फ्लेवर वनीला को सेलिब्रेट करने के लिए चुना गया है। इस खास मौके पर लोग वनीला आइसक्रीम का आनंद लेते हैं और इसे अलग-अलग तरीके से खाने का मजा उठाते हैं। चाहे इसे अकेले खाएं या चॉकलेट केक, ब्राउनी, फ्रूट्स, स्ट्रॉबेरी सॉस या स्प्रिंकल्स के साथ, वनीला आइसक्रीम हर तरह से टेस्टी लगती है।

कहां से आई है वनीला आइसक्रीम

वनीला आइसक्रीम का इतिहास काफी दिलचस्प है। कहा जाता है कि अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने देश की पहली आइसक्रीम रेसिपी लिखी थी। 1780 के दशक में  जेफरसन फ्रांस में अमेरिकी मंत्री थे, तब वे वहां से वनीला आइसक्रीम की रेसिपी अपने साथ अमेरिका लेकर आए।

उस समय वनीला एक दुर्लभ और महंगा मसाला होता था। अमेरिका लौटने के बाद जेफरसन को वनीला बीन्स आसानी से नहीं मिलती थीं, इसलिए उन्हें पेरिस और अन्य जगहों पर अपने परिचितों से वनीला मंगवानी पड़ती थी।

सम्बंधित ख़बरें

एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज

Navabharat Nishanebaaz: कॉकरोचों पर पुलिस को आया तैश जिसकी लाठी, उसकी भैंस

ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच

Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य

ये भी पढ़ें- नानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा

वनीला आइसक्रीम को पसंद करने की के पीछे की वजह

  • वनीला आइसक्रीम का सादा लेकिन क्रीमी स्वाद इसे खास बनाता है। इसे अकेले खाने का मजा भी अलग है और यह लगभग हर तरह की मिठाई के साथ बेहतरीन लगती है।
  • वनीला आइसक्रीम को ब्राउनी, केक, एप्पल पाई, मिल्कशेक, बनाना स्प्लिट, फ्रूट्स या चॉकलेट सॉस के साथ आसानी से परोसा जा सकता है। यही वजह है कि यह हर डेजर्ट का स्वाद और भी बढ़ा देती है।
  • जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे, तो एक स्कूप वनीला आइसक्रीम आपके मूड को अपलिफ्ट कर सकता है। इसे बनाने या गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती। बस फ्रीजर से निकालिए और इसका स्वाद उठाइए।
  • असली वनीला आइसक्रीम की खास पहचान वनीला बीन्स से आने वाली नेचुरल खुशबू है। यही वजह है कि इसका फ्लेवर दूसरे फ्लेवर से अलग और जुबां पर चढ़ जाने वाला होता है।

वनीला आइसक्रीम सालों से दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्लेवर रही है। इसकी वजह सिर्फ इसका क्रीमी और लाजवाब स्वाद नहीं, बल्कि यह भी है कि यह कई तरह की मिठाइयों के साथ बेहतरीन तरीके से मेल खाती है। इसे संडे में व्हिप्ड क्रीम और चॉकलेट सॉस के साथ, रूट बीयर फ्लोट में या फिर गर्मागर्म एप्पल पाई के ऊपर डालकर खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

National vanilla ice cream day history reasons to love vanilla ice cream in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Desert Recipes
  • Hindi News
  • Kids Food
  • Sweet Dish
  • Today's Special News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.