डार्क चॉकलेट में बहुत सारे पोषक तत्वों का खजाना होता है जैसे आयरन, कॉपर और जिंक जैसे मिनरल्स। यह सभी तत्व बालों के लिए काफी फायदेमंद होते है। यहां पर यह सभी तत्वों में आयरन बालों के रोम छिद्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है, जिससे बाल अच्छे से बढ़ते हैं. कॉपर शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और जिंक स्कैल्प यानी सिर की स्किन को हेल्दी रखता है।