रमजान पर सेहरी खाते हुए महिला (सौ. एआई)
Ramadan Sehri Recipes: इबादत के पाक महीने रमजान में सहरी का विशेष महत्व है। सुबह जल्दी उठकर सीमित समय में ऐसा क्या बनाया जाए जो पौष्टिक भी हो और स्वादिष्ट भी, महिलाओं की इसी दुविधा को दूर करने के लिए हम लाए हैं कुछ बेहतरीन और झटपट तैयार होने वाले डिशेज की लिस्ट लेकर आए हैं।
रमजान 2026 की शुरुआत होने वाली है और हर रोजेदार के लिए सहरी सबसे महत्वपूर्ण मील होती है। सहरी का सही चुनाव न केवल आपको दिनभर की भूख-प्यास से बचाता है बल्कि शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखता है। सहरी में प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन शामिल करना चाहिए। यहां कुछ ऐसे ही आसान विकल्प दिए गए हैं जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।
ओट्स धीरे-धीरे पचते हैं जिससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है।
कड़ाही में राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। गाजर, मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भूनें। अब भुने हुए ओट्स और पानी डालकर 3-4 मिनट पकाएं। ऊपर से नींबू का रस छिड़कें। यह लाइट भी है और एनर्जेटिक भी।
अगर आप सहरी में रोटी-सब्जी नहीं खाना चाहते तो चीला एक शानदार विकल्प है।
यह भी पढ़ें:- Rice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
सेहरी (सौ. फ्रीपिक)
बेसन में बारीक कटी प्याज, टमाटर, नमक और हल्दी मिलाएं। तवे पर हल्का तेल लगाकर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर अदरक और मिर्च के साथ पेस्ट बनाएं। इसे पनीर स्टफिंग के साथ और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है।
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है।
प्याज-टमाटर भूनकर फेंटे हुए अंडे मिलाएं। हरा धनिया डालकर 2 मिनट में भुर्जी तैयार करें। इसे मल्टीग्रेन रोटी के साथ खाने से दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती।
सहरी के अंत में एक कटोरी दही या छाछ जरूर लें। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और तपती धूप में प्यास कम लगने में मदद करता है। खजूर से सहरी की शुरुआत या अंत करना सुन्नत भी है और इंस्टेंट एनर्जी का जरिया भी।
सहरी में बहुत अधिक तला-भुना या मसालेदार खाने से बचें क्योंकि यह दिनभर एसिडिटी और प्यास बढ़ा सकता है। ऊपर दिए गए विकल्पों को अपनाकर आप एक स्वस्थ और सुखद रमजान का आनंद ले सकते हैं।