Budget 2026 Day Plan: बजट दिवस पर क्या होगा निर्मला का एक्शन प्लान, कब, कहां और कैसे LIVE देख सकेंगे बजट भाषण?

Budget 2026: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी रविवार एक फरवरी को संसद में सरकार का लेखा-जोखा पेश करेंगी। जानते हैं कि बजट दिवस पर उनका एक्शन प्लान क्या रहने वाला है?
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश करके देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। आइए बजट के दिन वित्त मंत्री के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं...
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
आम तौर पर वह सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से निकलती हैं और वित्त मंत्रालय पहुंचती हैं। सुबह करीब 9:00 बजे वह वित्त मंत्रालय के बाहर अपनी बजट टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेती हैं। इसके तुरंत बाद निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन जाती हैं।
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
अगले कदम में कैबिनेट मीटिंग होती है, जहां बजट को मंजूरी दी जाती है। संसद भवन पहुंचने के बाद वित्त मंत्री मीडिया के साथ एक और फोटो सेशन में हिस्सा लेती हैं। फिर सुबह 11:00 बजे सदन में स्पीकर द्वारा बुलाए जाने के बाद वित्त मंत्री खड़ी होती हैं और अपना बजट भाषण शुरू करती हैं।
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
बजट भाषण के शुरुआती हिस्से में वित्त मंत्री सरकार की उपलब्धियों और संबंधित आंकड़ों का जिक्र करती हैं। इसके बाद बजट से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाती हैं। भाषण में वित्त मंत्री विस्तार से सेक्टर वाइज बजट प्रावधानों को सबके सामने रखती हैं।
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
बजट भाषण के कुछ समय बाद केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त राज्य मंत्री और अन्य अधिकारी मीडिया के सवालों के जवाब देते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजट से संबंधित सभी शंकाओं और मुख्य बिंदुओं को स्पष्ट किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के अन्य नेता तथा विपक्ष भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11:00 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा। यह लाइव भाषण संसद टीवी या डीडी न्यूज पर देखा जा सकता है। इन चैनलों और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के YouTube चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
Union Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
बजट भाषण के तुरंत बाद, बजट दस्तावेज इंडिया और PIB की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्री के बजट भाषण को आसान भाषा में समझने के लिए आप नवभारतलाइवडॉटकॉम पर भी आ सकते हैं। यहां, बजट भाषण के हर बिंदु को समझने में आसान भाषा में समझाया जाएगा, और इसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com