औषधीय गुणों से भरपूर होती है ये चमत्कारी 5 पेड़ों की पत्तियां, जानिए इनके अनेकों फायदे
Benefits of guava leaves: ऐसे ही पेड़ों की पत्तियों का भी सेहत को बेहतर बनाने के लिए योगदान होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ पत्तियों की जानकारी दे रहे है जो हेल्दी होती है।
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Healthy Leaves: हमारे पर्यावरण में पेड़-पौधों का महत्व काफी है। पेड़ के फलों, फूल और पत्तियों का अलग महत्व है। अलग-अलग तरह के फल कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का खजाना होते हैं।इनमें विटामिन से लेकर मिनरल्स और प्लांट कपांउंड के फायदे मिलते है। ऐसे ही पेड़ों की पत्तियों का भी सेहत को बेहतर बनाने के लिए योगदान होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ पत्तियों की जानकारी दे रहे है जो हेल्दी होती है।
अमरूद की पत्तियां-यह फल विटामिन सी का स्त्रोत होता है तो वहीं पर इसके पेड़ की पत्तियों में अच्छी मात्रा में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जैसे , गैलिक एसिड, कैटेचिन, एपिकेटचीन जैसे तत्व। इसकी पत्तियों से निकले अर्क से डायबिटीज में फायदा, लिवर को हेल्दी रखना जैसे फायदे होते हैं। गले की खराश दूर करने में फायदेमंद है।
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Mango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन
जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
पपीता के पत्ते- सेहत के मामले में पपीते का अलग महत्व है। इस पपीते में विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, बी9, आदि से भरपूर तत्व होते है। आप पपीते की पत्तियों का सेवन डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए कर सकते है। असरदाय उपाय में से एक है।
नींबू के पत्ते- गर्मी के मौसम में नींबू फल के सेवन से फायदे मिलते है। यहां पर नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत होता है इसमें पोटेशियम और बी6 भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से माइग्रेन का दर्द सही होता है। आप दर्द बढ़ने पर नींबू के पेड़ की पत्तियों को हाथों में मसलकर सूंघते है तो फायदा मिलता है।
बेल की पत्तियां- गर्मी के मौसम में बेल के फल का महत्व होता है। इस पेड़ की पत्तियां पूजा में तो इस्तेमाल की ही जाती हैं, साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसकी पत्तियां, जड़, तना, छाल, और बीज भी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं।
इमली के पत्ते- इमली के शौकीन इसके पत्तों के फायदे के बारे में शायद ही जानते होंगे। ये पत्तियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं। इसकी पत्तियों का सेवन करने से डायरिया, कब्ज, बुखार जैसी हेल्थ प्रॉब्लम में मदद मिलती है। इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
