कभी पैसों के लिए ट्रेन में गाता था गाना, आज करोड़ों का मालिक है ये एक्टर, नेटवर्थ सुनकर खुला रह जाएगा मुंह

Ayushmann Khurrana Struggling Days: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपने टैलेंट के बल पर आज एक्टिंग की दुनिया में राज कर रहे हैं। आय़ुष्मान खुराना भी इन्हीं में से एक हैं, जो किसी गॉडफादर के बल पर नहीं बल्कि अपने टैलेंट से बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम कर पाए। अब तक आयुष्मान ने ‘विक्की डोनर’, ‘बधाई हो’, और ‘दम लगाके हईशा’ जैसी कई दमदार फिल्मों में काम किया है। आज एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें....
ayushmann khurrana struggling story when he was singing in trains for money now become millionaire
कभी पैसों के लिए ट्रेन में गाता था गाना, आज करोड़ों का मालिक है ये एक्टर (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Updated on
navabharat - 2024-09-13T132914.661
अपने कई इंटरव्यूज में आयुष्मान इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें सिंगिंग और एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा है। अपने कॉलेज के दिनों में भी एक्टर ने कई सिंगिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया।
navabharat - 2024-09-13T132817.228
उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। एक वक्त ऐसा भी था, जब वो दोस्तों के साथ दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में पैसों के लिए गाना भी गाया करते थे। इस बात का खुलासा आयुष्मान ने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया है।
navabharat - 2024-09-13T132653.665
एक्टर ने बताया, उस वक्त हमारे पास इतने पैसे नहीं होते थे, लेकिन हम फिर भी खूब मस्ती किया करते थे। ऐसे में जब भी हम ट्रेन में होते थे, गाना गाने लगते हैं। लोग हमें गानें के लिए पैसे देते थे।
navabharat - 2024-09-13T132639.405
उन्होंने ये भी बताया कि एक बार उनका गाना लोगों को इतना पसंद आ गया था कि लोगों ने उन्हें खूब सारे पैसे दिए थे। एक्टर ने बताया कि वो पैसे इतने थे कि उन पैसों से वो दोस्तों के साथ गोवा घूमने चले गए थे।
navabharat - 2024-09-13T132604.657
कॉलेज खत्म करते ही आयुष्मान मुंबई पहुंचे, जहां उन्हें असली संघर्ष का सामना करना पड़ा। काफी दिनों तक संघर्ष के बाद उन्हें एमटीवी के शो ‘रोडीज’ में काम मिला। इस शो में उन्होंने अपनी धाक जमाई और ट्रॉफी जीतकर शो से बाहर आए।
navabharat - 2024-09-13T132547.845
धीरे-धीरे आयुष्मान के करियर को हवा मिली और उन्होंने बतौर वीडियो जॉकी एमटीवी के साथ काम करना शुरु किया। यहीं से उन्हें फिल्म 'विक्की डोनर' का ऑफर मिला। ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसने उन्हें सुपरहिट बना दिया।
navabharat - 2024-09-13T132220.708
इसके बाद उन्हें भूमि पेडनेकर के साथ ‘दम लगाके हईशा’ में काम करने का मौका मिला। आज एक्टर टॉप स्टार्स की लिस्ट आते हैं। आयुष्मान ने करोड़ों की संपत्ति हासिल कर ली है और उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रूपए है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com