2 लाख में हुआ नवविवाहिता का सौदा फिर जबरन हुई दूसरी शादी, नासिक पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Nashik Human Trafficking Case: नासिक में इवेंट मैनेजमेंट में नौकरी के बहाने महिला को 2 लाख में बेचने और जबरन शादी का मामला। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पीड़िता को बचाया।
- Written By: अनिल सिंह
Satpur Police Woman Rescue Operation प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Satpur Police Woman Rescue Operation: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानव तस्करी का एक ऐसा भयावह मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ‘इवेंट मैनेजमेंट’ में आकर्षक नौकरी दिलाने के बहाने एक विवाहिता को अगवा कर न केवल दो लाख रुपये में बेच दिया गया, बल्कि उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी भी करा दी गई। पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए पीड़िता को चंगुल से छुड़ा लिया है, लेकिन इस घटना ने जिले में सक्रिय मानव तस्करी गिरोहों की कलई खोल दी है।
नासिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सर्च’ के बावजूद शहर के विभिन्न इलाकों से युवतियों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
नौकरी का झांसा और 2 लाख में सौदा
सतपुर के कार्बन नाका इलाके की रहने वाली पीड़िता, जो अपने पति से अलग होकर अपने तीन-चार महीने के बच्चे के साथ रह रही थी, 27 फरवरी को ‘रानी’ और ‘भागी’ नामक दो महिला एजेंटों के चंगुल में फंस गई। आरोपियों ने उसे अच्छी नौकरी का भरोसा दिया और मालेगांव के रास्ते सीधे नंदगांव तालुका के जटेगांव ले गईं। वहां नवनाथ खिरदकर नामक युवक से दो लाख रुपये लेकर उसकी जबरन शादी करा दी गई। पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए 28 फरवरी को अपनी मां को फोन कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला सतपुर पुलिस तक पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ये भी पढ़ें- इजरायल-ईरान युद्ध के बीच आदित्य ठाकरे को याद आए मनमोहन सिंह, मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था पर मांगा स्पष्टीकरण
300 ग्रामीणों के विरोध के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन
पीड़िता की लोकेशन मिलते ही सतपुर पुलिस की एक टीम तुरंत जटेगांव पहुंची। वहां पुलिस को करीब 300 ग्रामीणों के भारी विरोध और बेहद तनावपूर्ण माहौल का सामना करना पड़ा। ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाल रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भीड़ के बीच से पीड़िता को सुरक्षित बचा लिया। इस मामले में अब तक दो महिला एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी नवनाथ खिरदकर और छह अन्य संदिग्ध फिलहाल फरार हैं।
‘ऑपरेशन सर्च’ और नासिक में बढ़ता भय
नासिक शहर में लापता महिलाओं और नाबालिगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने ‘ऑपरेशन सर्च’ अभियान तेज कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो महीनों में 79 बच्चों को ढूंढने में सफलता मिली है, लेकिन हाल ही में अंबड़, सतपुर और इंदिरानगर जैसे क्षेत्रों से तीन और नाबालिग लड़कियों के अपहरण की सूचना ने नागरिकों में डर पैदा कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और इस तस्करी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।
