- Hindi News »
- Odisha »
- Odisha Government Provided Security To Army Officer And His Fiancee
ओडिशा सरकार ने आर्मी ऑफिसर और उनकी मंगेतर को दी सुरक्षा, मिल रही थी धमकियां
ओडिशा सरकार ने सैन्य अधिकारी और उनकी मंगेतर को सुरक्षा मुहैया कराई है। पीड़िता का भरतपुर पुलिस थाने में हिरासत के दौरान कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। इस मामले के बाद दोनों को धमकियां मिल रही थी।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
भुवनेश्वर : बीते दिनों भरतपुर पुलिस थाने में हिरासत के दौरान सैन्य अधिकारी से मारपीट और उनकी मंगेतर से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले में ओडिशा सरकार ने दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई है। भरतपुर पुलिस थाने में हिरासत के दौरान महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था। इस मामले में थाने के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया।
भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद दोनों के लिए निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि सेना अधिकारी और उनकी मंगेतर शहर में कहीं भी जाएंगे तो पीएसओ उनके साथ-साथ रहेंगे।
पीड़ितों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
ओडिशा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब सैन्य अधिकारी, उनकी मंगेतर और उनके पिता तथा कुछ पूर्व सैन्यकर्मियों ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से मुलाकात की थी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि इस मामले के कारण उसे धमकियां दी जा सकती हैं। हालांकि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद महिला ने कहा कि अब वह राहत महसूस कर रही हैं और उम्मीद करती हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
SC-ST छात्रों के लिए दोगुना किया गया आरक्षण, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में फायदा, कैबिनेट बैठक में मंजूरी
कैसे लगी कटक के मेडिकल कॉलेज में आग? 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 25 लाख के मुआवजे का एलान
ओडिशा CM का विमान हवा में काटता रहा चक्कर, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नहीं हुई लैंडिंग, किया गया डायवर्ट
ओडिशा में सुवर्णरेखा नदी अपने उफान पर; बालासोर में 50 गांव जलमग्न व एक युवक लापता; प्रशासन हाई अलर्ट पर
क्या है पूरा मामला ?
पश्चिम बंगाल में तैनात सैन्य अधिकारी और उनकी मंगेतर ने 15 सितंबर को भरतपुर पुलिस थाने में रोड रेज की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों द्वारा उन्हें कथित तौर पर परेशान किया गया। इस दौरान शिकायत दर्ज कराते हुए उन दोनों का थाने में पुलिस कर्मियों के साथ भी विवाद हो गया। दोनों ने आरोप लगाए कि थाने में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उनसे मारपीट की और महिला का उत्पीड़न भी किया गया। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने हिरासत के दौरान महिला से कथित यौन उत्पीड़न के लिए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है तथा घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
(एजेंसी इनरपुट के साथ)
Odisha government provided security to army officer and his fiancee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केदारनाथ यात्रा 2026: भारी बर्फबारी भी नहीं रोक पाई भक्तों का रास्ता! तैयारियां तेज गति से जारी
Apr 08, 2026 | 10:15 PMबुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PMहवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
Apr 08, 2026 | 09:57 PMसफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PMसिर्फ इतिहास नहीं, आज भी जिंदा हैं यह किले…यात्रियों को देते हैं टाइम ट्रेवल का अनुभव
Apr 08, 2026 | 09:51 PMवाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PMDC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर
Apr 08, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM














