Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में हिंसा का रौद्र रूप, उग्रवादियों ने पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से किया हमला, एक की मौत

मणिपुर में दिन-प्रतिदिन हिंसा का रूप और उग्र होता जा रहा है। जहां आज उग्रवादियों ने मणिपुर के पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से हमला कर आसपास के इलाके में तहलका मचा दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Sep 06, 2024 | 09:13 PM

मणिपुर में रॉकेट से हमला (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मणिपुर: मणिपुर में हिंसा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मणिपुर की राजधानी इंफाल में संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के पूर्व सीएम मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने इस हमले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट शुक्रवार दोपहर बिष्णुपुर जिले के मोइरांग के एक रिहायशी इलाके में हुआ। जहां पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास परिसर में अचानक एक रॉकेट गिरा, जिसके बाद धमाका हुआ।

ये भी पढ़ें:-Breaking News: हाथरस में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की गई जान

सम्बंधित ख़बरें

Watch: नई सरकार बनते ही फिर जल उठा मणिपुर, सड़कों पर आगजनी-पथराव और बवाल, सामने आए खौफनाक VIDEO

मोदी को मणिपुर जाने में…वास्को डी गामा तो 11 महीनों में ही पहुंच गया था भारत, खड़गे ने पीएम पर साधा निशाना

मणिपुर हिंसा: इंसाफ की आस में थमीं गैंगरेप पीड़िता की सांसें; ढाई साल बाद भी सीबीआई के हाथ खाली, प्रदर्शन तेज

मणिपुर के बिष्णुपुर इलाके में तीन IED ब्लास्ट से हड़कंप…घरों में आग लगाने की कोशिश, CRPF तैनात

रॉकेट से हमले में एक बुजुर्ग की मौत

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार हुए इस जिले में दागा गया यह दूसरा रॉकेट है। इससे पहले राजधानी इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित ट्रोंगलाओबी के निचले रिहायशी इलाके की ओर पास की एक पहाड़ी से रॉकेट दागा गया था।

वहीं इस मामले में अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब विस्फोट हुआ, तब बुजुर्ग परिसर में कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी कर रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’ विस्फोट में 13 वर्षीय लड़की समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए।

उग्रवादियों ने बम से भी किया हमला

जानकारी सामने आ रही है कि हमले में संदिग्ध आतंकियों ने शुक्रवार को भी बम से हमला किया था। इस घटना में करीब 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पुलिस ने बताया कि दागे गए रॉकेट की रेंज 3 किलोमीटर से ज्यादा होने का अनुमान है। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट के कारण एक स्थानीय सामुदायिक हॉल और एक खाली कमरा क्षतिग्रस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें:-हरियाणा विधानसभा चुनाव: हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, ‘आप’ की मांग पर दिखाया ठेंगा

Violence takes a fierce form in manipur militants attack former cms house with rocket one dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 08:56 PM

Topics:  

  • Manipur Violence

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.