Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका

Naga Kuki Conflict Manipur: उखरुल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 24, 2026 | 09:48 PM

प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manipur Ukhrul District Clash Between Naga And Kuki: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, उखरुल जिले में नागा और कुकी आदिवासी समुदायों के हथियारवंद ग्रुप्स के बीच हुई अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं जबकि कई लोगों के घायल होनी की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि हिंसा प्रभावित जिले के मुल्लम गांव के पास हुई है और सुरक्षा बलों ने दो शव बरादम किए हैं।

गौरतलब है कि, उखरुल जिला नागालैंड के साथ अंतर-राज्यीय सीमा और म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इस क्षेत्र में मुख्य रूप से तंगखुल नागा समुदाय की आबादी रहती है। घटना में मारे गए दो लोगों की पहचान एल. सितल्हो और पी. हाओलाई के रूप में हुई है, जिनके शव कैमोफ्लाज कपड़ों में मिले और उन पर गोली लगने के निशान पाए गए। हिंसा के दौरान पहाड़ी गांव के कई घरों में आग भी लगा दी गई।

कुकी गांव के दो वॉलंटियर्स को उतारा मौत के घाट

कुकी विमेन ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने उखरुल जिले के मुल्लम और शोंगफाल स्थित शांत कुकी गांवों पर कथित तौर पर एक हथियारबंद तांगखुल नागा ग्रुप द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने अपने बयान में आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित था, जिसमें निहत्थे ग्रामीणों को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह अपने घरों में सो रहे थे। ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, हमलावरों ने दो घरों में आग लगा दी और महिलाओं व बच्चों सहित कई लोगों को घायल कर दिया। साथ ही, समुदाय की सुरक्षा में लगे कुकी गांव के दो वॉलंटियर्स की भी हत्या कर दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

नींद में थे लोग और अचानक हिलने लगे घर, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 5.2 तीव्रता का बड़ा भूकंप, लोगों में दहशत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में 2 नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मची चीख-पुकार

मणिपुर में सीआरपीएफ की गोलीबारी में मरने वालों की संख्या हुई तीन, बच्चों की मौत से भड़का था भारी आक्रोश

Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप

गांववालों ने एक हमलावर को मार गिराया

कुकी विमेन ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने अपने बयान में इस बात की भी जानकारी दी कि गांववालों ने लाइसेंस वाले हथियारों का इस्तेमाल सेल्फ डिफेंस के लिए किया और और हमलावरों में से एक को मार गिराया।

यह भी पढ़ें: इजरायल के PM नेतन्याहू को कैंसर: 2024 में हुआ था डिटेक्ट, जानें क्यों अब तक छिपाई थी यह बात

तांगखुल नागाओं की संस्था ने किया यह दावा

मणिपुर में तांगखुल नागाओं की शीर्ष संस्था टॉप बॉडी तांगखुल नागा लॉन्ग ने दावा किया है कि शुक्रवार को उखरुल जिले के सिनाकेइथेई गांव में हथियारबंद कुकी उग्रवादियों ने एक नागा विलेज गार्ड, होरशोकमी जामांग की हत्या कर दी। बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया।

Manipur violence ukhrul naga kuki clash three dead mullam village

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 09:48 PM

Topics:  

  • Manipur Violence
  • North East

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.