इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
COCOMI Rally Manipur: मणिपुर में COCOMI की रैली हिंसक हो गई। पुलिस से झड़प के बाद आंसू गैस छोड़े और हालात को काबू में लाने की कोशिश की। हिंसा देख सरकार ने शांति और बातचीत से मामला सुलझाने की अपील की।
- Written By: प्रिया जैस
इंफाल में भड़की हिंसा (सौजन्य-एक्स)
COCOMI Protest Imphal Rally Clash: मणिपुर में ‘कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (COCOMI) की विरोध रैली निकाली जा रही थी। इस रैली ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। स्थायी शांति की मांग कर रहे हजारों लोगों की पुलिस के साथ शनिवार को मुठभेड़ हो गई। यह रैली सीएम आवास की ओर जा रही थी, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे भीड़ में हड़कंप मच गया और लोग भागने लगे। पुलिस ने घटनास्थल को खाली करा दिया और प्रदर्शनकारियों को वापस भेज दिया गया।
गृह मंत्री ने बातचीत से तनाव सुलझाने की दी सलाह
इस मामले पर मणिपुर के गृह मंत्री, गोविंददास कोंथौजम ने बताया कि, हमारे राज्य में 7 अप्रैल से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हमने 22 अप्रैल को ‘कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (COCOMI) को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने बातचीत में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने 23 अप्रैल को हमारी बैठक का भी बहिष्कार किया। यह बहुत दुख की बात है।
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग: उखरुल में नागा और कुकी गुटों के बीच खूनी जंग, 3 की मौत; कई घरों को फूंका
मणिपुर प्रदर्शन में गुलेल-पत्थरों से सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
नींद में थे लोग और अचानक हिलने लगे घर, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 5.2 तीव्रता का बड़ा भूकंप, लोगों में दहशत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में 2 नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर मची चीख-पुकार
#WATCH | Imphal, Manipur: The Coordinating Committee on Manipur Integrity (COCOMI) protest rally today turned violent. Police fired tear gas shells to disperse the crowds. The site was cleared, and protesters were sent back. COCOMI today organised a mass rally across Imphal and… pic.twitter.com/krN2ubhsP3 — ANI (@ANI) April 25, 2026
तनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम बातचीत के जरिए इन तनावों को सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने आज एक रैली बुलाई थी, हमें उम्मीद थी कि रैली शांतिपूर्ण ढंग से होगी, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। COCOMI के कुछ सदस्यों ने CM कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। हमने उनके द्वारा उठाए गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं। सरकार राज्य में शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम ‘कोऑर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ (COCOMI) से आग्रह करते हैं कि वे बातचीत के ज़रिए तनावों को सुलझाएं।
#WATCH | Imphal | Home Minister of Manipur, Govindas Konthoujam says, “There is a tense situation in our state since the 7th of April…We invited the Coordinating Committee on Manipur Integrity (COCOMI) for talks on 22nd April, for talks but they didn’t participate in the talks.… pic.twitter.com/UlIaLExY2U — ANI (@ANI) April 25, 2026
यह भी पढ़ें – शीश महल 2.0: राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल के आशियाने की खोली पोल, बोले- अब क्या मुंह दिखाएंगे AAP नेता
मुख्यमंत्री ने घटना की समीक्षा की
त्रोंगलाओबी घटना पर, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने कहा, “हमारे DGP और NIA के IG लगातार बातचीत कर रहे हैं। एक बैठक भी हुई, और सरकार जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ना चाहती है। त्रोंगलाओबी घटना एक भयानक घटना है। सरकार इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मान रही है। हम इसे जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।”
आपको बताते चलें, कि COCOMI ने आज पूरे इंफाल में एक विशाल रैली का आयोजन किया और मणिपुर सरकार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें छह महत्वपूर्ण सवाल उठाए गए थे; इनमें 7 अप्रैल की घटना पर चिंता जताना भी शामिल था, जिसमें दो नाबालिगों और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी। COCOMI ने जांच की प्रगति और दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी की मांग की।
