-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- North East »
- Smugglers Have Turned Tripura Into A Corridor For Drug Smuggling
नशा तस्करी का गलियारा बना त्रिपुरा, सीएम साहा बोले- 1 साल 103% मादक पदार्थ बढ़ा
- Written By: Saurabh Pal
त्रिपुरा भारत का ऐसा राज्य है, जो तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। चौथी तरफ असम की सीमा है। यही वजह है कि त्रिपुरा में जमकर नशाखोरी बढ़ रही है। सीएम साहा ने कहा त्रिपुरा तस्करों का गलियारा बन गया

सीएम मणिक साहा (फोटो-सोशल मीडिया)
अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति के कारण मादक पदार्थ तस्कर इसे एक गलियारे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। त्रिपुरा तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है और कुछ सीमा असम व मिजोरम के साथ लगती है। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा, “त्रिपुरा तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है, जबकि असम और मिजोरम के साथ इसकी छोटी-छोटी अंतर-राज्यीय सीमाएं हैं।” उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति के कारण, मादक पदार्थ तस्कर राज्य को तस्करी के लिए गलियारे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।”
सीएम साहा ने कहा कि राज्य के युवा नशे की लत के शिकार हो गए हैं और राज्य सरकार ने नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने नशे की लत के शिकार व्यक्तियों के उपचार के लिए राज्य के सभी आठ जिलों में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक नशा मुक्ति केंद्र पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने सिपाहीजाला जिले के बिश्रामगंज में एक विशेष नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए पहले ही 198 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं।
राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी 103 प्रतिशत बढ़ोत्तरी
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में हो रही वापसी
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
मणिक साहा ने कहा कि सरकार निजी स्वामित्व वाले नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी के लिए नियम और कानून तैयार कर रही है। साहा ने कहा कि राज्य ने मादक पदार्थों की लत और अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ने के लिए कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस समस्या से निपटने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, “पिछले साल की तुलना में मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की जब्ती में लगभग 103 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इस अवधि के दौरान ऐसी वस्तुओं को नष्ट करने में भी 132 फीसद का इजाफा हुआ है। यह दर्शाता है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
आपातकाल के 50 साल: जनता के पास उखाड़ फेंकने की ताकत, शाह का कांग्रेस पर हमला
मादक पदार्थों से जुड़ा है छात्रों का वर्गः सीएम साहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि “हम छात्रों को मादक पदार्थों के निरंतर उपयोग के प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में एक पाठ पेश करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि रिपोर्टों से पता चलता है कि छात्रों का एक वर्ग मादक पदार्थों से जुड़ा है।” कार्यक्रम का आयोजन स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और पश्चिम त्रिपुरा जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया था।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Smugglers have turned tripura into a corridor for drug smuggling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMआश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:10 PMमुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PM‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
Jul 14, 2026 | 07:57 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PMनितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
Jul 14, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














