असम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
Assam Election: समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव 5–10 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं और मुस्लिम बहुल इलाकों पर फोकस करेगी।
- Written By: सजल रघुवंशी
अखिलेश यादव (सोर्स-AI GENERATED)
Akhilesh Yadav Strategy: असम विधानसभा चुनाव अब और भी दिलचस्प होने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर कस ली है जिसके तहत पार्टी 5-10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लक्ष्य पर नजर गड़ा दी है।
इस रणनीति के तहत पार्टी पहली बार असम विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सपा जल्द ही अपने 5-10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने वाली है।
यूपी के बाहर वर्चस्व बनाने की कोशिश
कई मीडिया रिपोर्ट यह दावा कर रही हैं कि समाजवादी पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपना वर्चस्व बनाना चाहती है जिससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में सभी जगह से सीटें मिलें और साथ ही पार्टी का प्राइम फोकस राष्ट्रीय पार्टी बनने पर है। फिलहाल की स्थिति में समाजवादी पार्टी के यूपी के बाहर महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक विधायक हैं जो राष्ट्रीय पार्टी के मानक के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
ऐसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए कम से कम चार राज्यों में 6 परसेंट वैध वोट हासिल करना जरूरी है। इसके अलावा लोकसभा में चार सीटें या तीन अलग-अलग राज्यों से कुल 11 सीटें जीतना भी एक मानक है। फिलहाल सपा के सांसद ज्यादा हैं लेकिन वह सभी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी, दूतावास की अनुमति के बिना न छोड़ें देश; बॉर्डर पर भी जाने से मनाही
2024 में सपा का शानदार प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते सपा के यूपी में 37 सांसद हैं, सपा ने भाजपा के गढ़ माने जाने वाली कई सीटों पर भी अपना परचम लहराया था। अगर सीटों के हिसाब से देखें तो ‘सपा’ भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
