जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Mohammad Ali Jauhar University: जौहर यूनिवर्सिटी पर यूपी सरकार की कार्रवाई पर महबूबा मुफ्ती ने CM योगी का विरोध किया है। उन्होंने सीएम योगी को छात्र आंदोलन से सीख लेने की सलाह दी है।
- Written By: अमन मौर्या
महबूबा मुफ्ती और योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mehbooba Mufti Slams Yogi Government: उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने योगी सरकार की आलोचना की है।
महबूबा मुफ्ती ने जौहर यूनिवर्सिटी पर यूपी सरकार की कार्रवाई को नफरत और बदले की कार्रवाई कहा है। मुफ्ती ने सीएम योगी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन से सीख लेने की सलाह दी है।
महबूबा मुफ्ती ने बताया बदले की भावना
महबूबा मुफ्ती ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पोस्ट शेयर किया। जौहर विश्वविद्यालय पर प्रदेश सरकार की कार्रवाई का विरोध करते हुए मुफ्ती ने लिखा कि जौहर यूनिवर्सिटी जैसे शिक्षण संस्थान को नष्ट करना नफरत और बदले की भावना के अलावा और कुछ नहीं दिखाता।
सम्बंधित ख़बरें
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
आगे उन्होंने लिखा कि योगी को जंतर-मंतर से सीख लेनी चाहिए और देखना चाहिए कि देश के युवा किस तरह नफरत और बंटवारे की राजनीति को नकार रहे हैं।
Destroying an institution of learning like Jauhar University displays nothing but hatred and vengeance.
Yogi should take a lesson from Jantar Mantar and see how the youth of this country are rejecting the politics of hate and division. Stand with the protesting students. https://t.co/veSsKjTSHw — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) July 26, 2026
अखिलेश ने भी कार्रवाई का किया विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी जौहर विश्वविद्यालय मामले में यूपी सरकार के विरोध में उतर आए हैं। सरकार की कार्रवाई का विरोध करते हुए अखिलेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ’शिक्षा की रक्षा’ आंदोलन भी जीतेगा! रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई के लिए हमारे सांसद व विधायक शामिल हैं।
UP सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जब यूपी सरकार के शासनादेश के आधार पर भाजपा सरकार अन्य निर्माणों का नियमतीकरण कर सकती है तो जौहर यूनिवर्सिटी का क्यों नहीं, जौहर यूनिवर्सिटी के साथ भेदभाव-दुराव क्यों? हम सबकी मांग है कि भाजपा अपने प्रतिशोध की आग में नौजवानों का भविष्य न झोंके।
प्रशासन ने दिया 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश
यूपी में भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सरकार लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में बिना नक्शे की स्वीकृति के निर्मित भवनों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, IG किरण एस को मिली कमान; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया फैसला
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27(1) के तहत की गई है। आदेश में विस्तृत सुनवाई और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद विश्वविद्यालय परिसर में बने 38 भवनों को अवैध निर्माण की श्रेणी में माना गया और ध्वस्तीकरण के आदेश दिया गया है।
