Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान

Uttar Pradesh Politics: यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चंदौली दौरे पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सख्त कानून से पेपर लीक पर लगाम लगेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 27, 2026 | 11:02 PM

ओम प्रकाश राजभर ( सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

UP OP Rajbhar On Paper Leak Opposition Statement: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चंदौली दौरे के दौरान पेपर लीक, विपक्ष के आरोप, राम मंदिर चढ़ावा विवाद की एसआईटी जांच और आगामी राजनीतिक समीकरणों सहित कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने शासनकाल का इतिहास और उस दौरान हुई घटनाओं का भी जवाब जनता को देना चाहिए। पेपर लीक के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि छात्रों की मांगों को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है और इसी क्रम में सख्त कानून बनाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि नए कानून में पेपर लीक कराने वालों के लिए कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय भी हर वर्ष पेपर लीक की घटनाएं होती थीं। राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार एसआईटी गठित की गई है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। साथ ही, उन्होंने विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

गैर-हिंदुओं की दुकानों पर सामान खरीदने को लेकर बोले- राजभर

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के उस बयान पर, जिसमें गैर-हिंदुओं की दुकानों से सामान नहीं खरीदने की बात कही गई थी, ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार जहां सामान उपलब्ध होता है, वहीं से खरीदते हैं। यदि किसी स्थान पर आवश्यक वस्तु उपलब्ध नहीं होगी तो स्वाभाविक रूप से दूसरे स्थान से खरीदनी पड़ेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO

स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO

BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक

छात्रों की मांगों पर केंद्र का फैसला

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधियों की ओर से जश्न मनाए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि छात्रों की जिन मांगों को लेकर वे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे थे, उन पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया। जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच छात्रों के मुद्दों पर वार्ता हुई, जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री को दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों की मांगों को स्वीकार किया, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। साथ ही, पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ 10 वर्ष की सजा और 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान करने वाला सख्त कानून भी लागू करने का भरोसा दिया।

ओवैसी-अखिलेश समीकरण पर टिप्पणी

असदुद्दीन ओवैसी द्वारा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को साथ आने के निमंत्रण दिए जाने पर राजभर ने कहा कि ओवैसी की बात अपनी जगह सही हो सकती है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मुस्लिम समाज का नेता कौन है? यदि अखिलेश यादव ओवैसी का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो यह संदेश जाएगा कि मुस्लिम समाज उनके साथ नहीं है। ओवैसी गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होता संभव नहीं दिखता।

कांग्रेस के आरोपों का जवाब

कांग्रेस द्वारा भाजपा पर पेपर चोरी, चंदा चोरी और वोट चोरी जैसे आरोप लगाए जाने पर राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल, विशेषकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी हर वर्ष पेपर लीक की घटनाएं होती थीं। विपक्ष को सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने कार्यकाल का इतिहास भी जनता के सामने रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  Aligarh: सीएम योगी और पीएम पर अभद्र नारेबाजी पड़ी भारी; वायरल वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान, मुकदमा दर्ज

राम मंदिर एसआईटी जांच पर बयान

अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले में एसआईटी के पुनर्गठन के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया गया है। एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन हो चुका है और अब जांच एजेंसी अपना काम करेगी। जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा और सरकार न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ रही है।

Up op rajbhar targets opposition over paper leak and political allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 11:02 PM

Topics:  

  • BJP
  • NEET Paper Leak
  • Om Prakash Rajbhar
  • Samajwadi Party
  • UP Politics
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.