- Hindi News »
- North East »
- Himanta Sarma Got Angry On Hearing Name Of Gaurav Gogoi Appealed To Rahul Gandhi
‘इनका कनेक्शन तो पाकिस्तान से है’, कांग्रेस की लिस्ट में गोगोई का नाम देख भड़के हिमंता, राहुल गांधी को दिया मैसेज
कांग्रेस पार्टी ने जिन सांसदों के नामों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। उसमें गौरव गोगोई का भी नाम शामिल है। उनका नाम देखते ही असम सीएम भड़क गए हैं। उन्होंने इनका कनेक्शन तो पाकिस्तान से है।
- Written By: Saurabh Pal

राहुल गांधी, गौरव गोगोई, हिमंता बिस्वा सरमा (फोटो-सोशल मीडिया)
गुहावटीः पाकिस्तान को आतंकवाद पर एक्सपोज करने के लिए गठित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर सियासी घमासान मच गया है। इसकी वजह शशि थरूर हैं, जिन्हें सरकार प्रतिनिधिमंडल का अध्यक्ष बनाकर भेजना चाहती है। लेकिन कांग्रेस ने नहीं चाहती की थरूर जाएं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जो तीन नाम दिए गए हैं उसमें से एक नाम गौरव गोगोई का है। अब गौरव गोगोई को न भेजने की अर्जी असम सीएम हिंमता ने राहुल गांधी के पास भेजी है।
पत्रकारों से बातचीत में हिंमता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं राहुल गांधी से अपील करना चाहता हूं कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में गौरव गोगोई को न भेजें। उन्होंने कहा कि गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एनजीओ से सैलरी लेती है।
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल क्यों गर्मायी सियासत?
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: नहीं बने एयरोस्पेस कारोबारी राहुल की कौन-सी थी लाचारी
MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, भाजपा के रामनिवास बने नए विधायक
दो सीट तीन उम्मीदवार, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कर दिया गेम! फंस सकती है कांग्रेस
‘जो सोनिया गांधी के गुलाम हैं, उन्हें…’, विजय वडेट्टीवार के बयान पर अतुल भातखलकर का विवादित रिएक्शन
गौरतलब है कि 7 भारतीय सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, फ्रांस, जापान सहित कई यूरोपीय देशों का दौरा करेगी। इस दौरे में प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक्सपोज करने के साथ ही भारत का पक्ष रखेगा। सरकार ने बनाए गए प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं, लेकिन थरूर के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने ऐतराज जताया है। राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि सरकार को पार्टी की तरफ से जिस सांसदों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने का सुझाव दिया गया था। उनमें से एक भी सांसद को नहीं शामिल किया है।
राहुल गांधी से हिमंता बिस्वा सरमा की अपील
कांग्रेस पार्टी ने जिन नामों का सुझाव दिया था। उसमें एक नाम गौरव गोगोई का था। गोगोई के नाम पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐतराज जताया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद विभिन्न देशों की यात्रा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में असम के कांग्रेस सांसद को शामिल न करने का राहुल गांधी से आग्रह किया है। सोशल मीडिया पर सीएम सरमा ने लिखा कि “प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न देशों का दौरा करना है। प्रतिनिधिमंडल भेजने का पूरा उद्देश्य पाकिस्तान को बेनकाब करना है, लेकिन असम के इस सांसद ने संघर्ष के चरम के दौरान भी कभी पाकिस्तान की आलोचना नहीं की। हमारे पास जानकारी है कि उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया।
गोगोई की पत्नी को पाकिस्तानी एनजीओ ने दिया पैसा
असम सीएम ने कहा कि हमारे पास सबूत हैं कि एक पाकिस्तानी एनजीओ ने सांसद की पत्नी को कम से कम 2 साल तक भुगतान किया है। उस एनजीओ के आईएसआई के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। वह सांसद देश से बाहर जाकर पाकिस्तान को कैसे बेनकाब कर सकता है, जबकि वह खुद उस देश से जुड़ा हुआ है? इसलिए, मैंने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि उस सांसद को प्रतिनिधिमंडल में शामिल न करें।
कांग्रेस का सुझाव
कांग्रेस पार्टी ने आनंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, गौरव गोगोई, उपनेता, कांग्रेस लोकसभा, डॉ. सैयद नसीर हुसैन, सांसद, राज्यसभा, राजा बरार, सांसद, लोकसभा का नाम सुझाया था। इनमें से किसी भी सांसद को न शामिल करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने शशि थरूर को चुन लिया। इसके बाद सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। हालांकि प्रतिनिधिमंडल में किसी उलटफेर की संभावना नजर नहीं आ रही है। बर्शते थरूर इस पर जब तक कोई फैंसला नहीं लेते हैं।
Himanta sarma got angry on hearing name of gaurav gogoi appealed to rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव
Mar 10, 2026 | 12:10 PMइंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Mar 10, 2026 | 12:06 PMCBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
Mar 10, 2026 | 12:02 PMथिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमहाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














