Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विक्रम चियान को सुधा चंद्रन से मिली प्रेरणा, टांग टूटी पर नहीं टूटा हौसला

विक्रम चियान ने बताया कि पैर टूट जाने के बाद कैसे उन्हें सुधा चंद्रन की वजह से प्रेरणा मिली और किस तरह से उन्होंने डॉक्टर कि उस भविष्यवाणी को गलत साबित किया जिसमें डॉक्टर ने 23 सर्जरी के बाद यह दावा किया था कि वह कभी चल नहीं पाएंगे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 05:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘अपरिचित’ फिल्म रही हो या ‘आई’ या फिर हाल में रिलीज हुई तंगलान, विक्रम चियान ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और वह साउथ स्टार से पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। लेकिन उनके स्टार बनने का सफर आसान नहीं था। करियर के शुरुआत में ही जब उनकी टांग टूट गई थी, तब डॉक्टर ने भविष्यवाणी की थी कि वह जीवन भर चल नहीं पाएंगे। लेकिन सुधा चंद्रन को देखकर विक्रम चियान को प्रेरणा मिली और उन्होंने डॉक्टर की भविष्यवाणी को गलत साबित किया।

विक्रमशिला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पैर टूट जाने की वजह से 3 साल तक बेड पर पड़े रहे। करीब 23 सर्जरी के बाद उन्हें डॉक्टर ने यह कहा था कि वह जीवन भर कभी भी चल नहीं पाएंगे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, फिल्म नाचे मयूरी देखने के बाद सुधा चंद्रन की एक्टिंग की वजह से उन्हें प्रेरणा मिली, कि पैर न होने के बावजूद एक्ट्रेस डांसर बन सकती हैं, तो पैर की चोट से वह कैसे नहीं उभर सकते। नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में विक्रम चियान ने खुद से जुड़ी ये दिलचस्प जानकारी यहां साझा की है।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना को बताया आउटसाइडर चापलूस

सम्बंधित ख़बरें

काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

यूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार

95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे

विक्रम चियान ने बताया कि उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। वह बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देख रहे थे और आखिरकार उन्होंने इस दिशा में आगे कदम बढ़ाया। जब विक्रम से यह सवाल पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, कि मैं सभी के साथ काम करना चाहता हूं। मगर विशाल भारद्वाज एक ऐसे निर्देशक हैं जिनके साथ काम करने की मेरी इच्छा है। मेरे पास उनका नंबर भी है। मैंने उनको कॉल किया था मगर उन्हें लगा कोई प्रैंक कॉल है। विशाल भारद्वाज के बारे में जितना मैं जानता हूं वह क्रेजी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाते हैं। उनकी फिल्मों में संगीत बेहद आकर्षक होता है।

Chiyaan vikram inspired from sudha chandran after leg injury

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 05:05 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.