-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Kangana Ranaut Says Ayushmann Khurrana As Outsider Chaploos Emergency Gets Postpone
कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना को बताया आउटसाइडर चापलूस, इमरजेंसी पर लगा ग्रहण
- Written By: अनिल सिंह
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल फिल्म की रिलीजिंग डेट एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से अभी सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना को आउटसाइडर चापलूस बताया है।

मुंबई: कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना को आउटसाइडर चापलूस बताया है। दरअसल कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन के वक्त एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही है। कंगना की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी पर ग्रहण लग गया है। एक बार फिर फिल्म की रिलीजिंग डेट 6 सितंबर से भी आगे बढ़ गई है।
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को आखिरकार रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म की रिलीजिंग डेट एक बार फिर आगे बढ़ गई है। इमरजेंसी की रिलीजिंग डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है, फिल्म का प्रमोशन कर रही कंगना रनौत इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल के आप की अदालत प्रोग्राम में बतौर मेहमान पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कई खुलासे किए। जब उनसे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्टार किड और आउटसाइडर्स पर खुलकर अपनी राय रखी। आयुष्मान खुराना को उन्होंने आउटसाइडर चापलूस बताया है, वहीं स्टार किड की जमकर आलोचना की है।
ये भी पढ़ें- ‘युध्रा’ का पहला गाना ‘साथिया’ हुआ रिलीज
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
होस्ट और जेलर सिस्टम में बड़ा बदलाव, ‘लॉक अप’ के नए सीजन को लेकर एकता कपूर ने खोले कई राज
26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल
आयुष्मान खुराना हैं आउटसाइडर चापलूस
इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि शुरू-शुरू में आयुष्मान खुराना मुझे आदर्श मानते थे और यह बात खुद आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू के दौरान कही है ऐसा कंगना बता रही थीं। लेकिन जब आयुष्मान खुराना को काम मिलने लगा तब उन्होंने कंगना पर जुबानी हमले करने शुरू कर दिए। कंगना ने आरोप लगाया है कि वह काम पाने के लिए किसी का भी इस्तेमाल करने वाले इंसान हैं। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना को आउटसाइडर चापलूस बताया है।
इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत स्टार किड्स पर भी जमकर हमला करते हुए नजर आई उन्होंने बताया स्टार किड्स महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमते हैं, जिम जाते हैं, लेकिन धूप में नहीं निकलते, लोगों से नहीं मिलते, मैंने अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए लोगों से मुलाकात की और कड़ी मेहनत की। लेकिन स्टार किड इस तरह की मेहनत नहीं करते फिर भी लोगों को मुझसे ही समस्या है, उनसे कोई शिकायत नहीं।
कंगना रनौत इस समय अपनी फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी फिल्म की रिलीजिंग डेट पोस्टपोन हो चुकी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म इमरजेंसी पर ग्रहण लगा हुआ है। कई बार रिलीजिंग डेट पोस्टपोन होने के बाद एक बार फिर रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाया गया है। फिलहाल फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है।
Kangana ranaut says ayushmann khurrana as outsider chaploos emergency gets postpone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: सचिन अहीर के बाद किरण सरनाईक भी देंगे शिंदे गुट को समर्थन; बच्चू कडू का बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 12:51 PMगड़चिरोली में आफत की बारिश: आष्टी-सिरोंचा नेशनल हाईवे पर बहा वैकल्पिक रास्ता, थमा सैकड़ों वाहनों का पहिया
Jul 03, 2026 | 12:51 PMआष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
Jul 03, 2026 | 12:50 PM12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PMAlpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMAmarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Jul 03, 2026 | 12:42 PMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Jul 03, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














