
राजकुमार राव और शहनाज गिल (सजना वे सजना सॉन्ग हुआ रिलीज )
मुंबई: राजकुमार राव के साथ शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस डेडली कॉम्बिनेशन बता रहे हैं। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फिल्म से राजकुमार राव और शहनाज गिल का म्यूजिक वीडियो ‘सजना वे सजना’ रिलीज हो चुका है। शहनाज गिल के फैंस म्यूजिक वीडियो को देख बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह गाना शहनाज गिल के फिल्मी करियर का पहला आइटम सॉन्ग है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का गाना ‘सजना वे सजना’ रिलीज हो चुका है। शहनाज गिल गाने में छा गई हैं। शहनाज के फैंस इस म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी को फैंस डेडली कॉम्बिनेशन बता रहे हैं। उनका यह कहना है कि फिल्म रिलीज होने पर सबसे ज्यादा यही गाना पसंद किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- सिंघम अगेन ट्रेलर रिव्यू: कलयुग में फिर जलेगी लंका
शहनाज गिल पहली बार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की वजह से सुर्खियों में आई थी। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की आकस्मिक मौत की वजह से शहनाज गिल पर दुख का पहाड़ टूट गया। ऐसे में शहनाज गिल के साथ फैंस की जबरदस्त सिंपैथी है। शहनाज गिल को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और वह हमेशा उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का ‘सजना वे सजना’ गाना रिलीज हुआ, फैंस ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। फैंस का कहना है कि शहनाज़ से बेहतर इस गाने को और कोई नहीं कर सकता था।






