बॉलीवुड के क्यूट कपल राजकुमार-पत्रलेखा के घर आई खुशखबरी, चौथी एनिवर्सरी पर नन्हीं परी का किया वेलकम

Rajkummar Rao And Patralekha Baby: बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।
Rajkummar Rao And Patralekha Welcome Daughter
राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajkummar Rao And Patralekha Welcome Daughter: बॉलीवुड में इस समय खुशियों का माहौल है। एक के बाद एक सेलेब्स के घर नई खुशखबरी आ रही है। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बने थे और अब राजकुमार राव और पत्रलेखा भी पेरेंट्स बन गए हैं। पत्रलेखा ने 15 नवंबर को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया।

हालांकि, राजकुमार राव ने इस खुशी भरी खबर को सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने अपने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि “हम चांद पर हैं, भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है। भगवान ने हमें हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

चौथी एनिवर्सरी पर राजकुमार और पत्रलेखा बने पेरेंट्स

दरअसल, यह दिन उनके लिए खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन राजकुमार और पत्रलेखा ने 4 साल पहले शादी की थी। चौथी सालगिरह पर उनके घर बेटी का आना इस कपल के लिए बेहद खास और यादगार पल बन गया है वहीं, राजकुमार के पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें और पत्रलेखा को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

एक फैन ने लिखा कि “बधाई हो राजा जी!” वहीं, दूसरे ने कहा “बेस्ट न्यूज! आप दोनों को ढेर सारी बधाई।”एक और यूजर ने लिखा कि “बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल।”इससे पहले जुलाई में राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि “बेबी ऑन द वे।”

11 साल तक कपल ने एक-दूसरे को किया था डेट

इन सबके बीच कपल की बात करें, तो राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी भी बेहद खास रही है। दोनों की पहली मुलाकात 2010 में हुई थी और इसके बाद 2014 में फिल्म सिटीलाइट में साथ काम किया। 11 साल तक डेट करने के बाद इस कपल ने 2021 में शादी कर ली थी। अब शादी की चौथी सालगिरह पर दोनों ने माता-पिता बनने की खुशी मनाई है। फिलहाल बॉलीवुड में राजकुमार राव और पत्रलेखा की यह खुशी फैंस और इंडस्ट्री के लिए भी बेहद रोमांचक खबर बन गई है और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com