थलापति विजय की फिल्म 'GOAT' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, संडे को उड़ाया गर्दा, 4 दिन में किया बंपर कलेक्शन

GOAT Box Office Collection: फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ एक्शन थ्रिलर को लेकर काफी बज बना हुआ था। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही फिल्म ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर टिकट काउंटर पर गर्दा उड़ाकर रख दिया। तीन दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है। इस फिल्म ने संडे के दिन जमकर कमाई की है। आइए जानें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने संडे को कितनी कमालई की है?
How much did Thalapathy Vijay film GOAT earn at the box office on first Sunday of release
थलापति विजय की फिल्म 'GOAT' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

GOAT Box Office Collection: फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस एक्शन थ्रिलर को लेकर काफी बज बना हुआ था। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही फिल्म ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर टिकट काउंटर पर गर्दा उड़ाकर रख दिया। तीन दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई को पार कर लिया है। इस फिल्म ने संडे के दिन जमकर कमाई की है। आइए जानें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने संडे को कितनी कमालई की है?

GOAT ने चौथे दिन की इतनी कमाई

‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ थलापति विजय का पॉलीटिकल करियर शुरु होने के बाद से ये फिल्म सेकेंड लास्ट है। इस वजह से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त हुई है। सिनेमाघरों में फिल्म के दस्तक देने के साथ ही ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ परी है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। फिल्म ने पहले संडे को 34.2 करोड़ की कमाई की।

4 दिन में इतनी हुई कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म GOAT ने रिलीज के बाद से बंपर कमाई की है। 4 दिन में फिल्म ने 137.2 करोड़ रूपए की कमाई की है। केवल संडे को फिल्म ने तमिल में 30 करोड़, हिंदी में .7 करोड़ और तेलुगु में 1.5 करोड़ की कमाई की। सबसे दिलचस्प बात ये है कि कुछ हफ्तों में तमिलनाडु में किसी भी बड़ी फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद नहीं है, तो ऐसे में फिल्म GOAT बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

विजय की सबसे बड़ी सक्सेस में से एक

ये फिल्म विजय की सबसे बड़ी सक्सेस फिल्मों में से एक बन सकती है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म लियो के बाद अब ये विजय के करियर की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। बता दें कि GOAT पहले ही 2024 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और तमिल भाषा में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है।