तारक मेहता शो के असित मोदी ने पालक सिधवानी को दी धमकी, रातोंरात उड़वा दूंगा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी ने शो मेकर असित कुमार मोदी पर गंभीर रूप लगाया है। सोनू सिधवानी ने बताया कि असित मोदी ने उन्हें कहा कि वह रातों-रात उनका इंस्टाग्राम उड़वा देंगे। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
TMKOC Asit Modi Threatens Palak Sidhwani
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। इस बार शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी ने आरोप लगाया है कि आसिफ मोदी ने उनको धमकी दी है कि वह उनका इंस्टाग्राम रात और रात उड़वा देंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ समय से जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में है। शो को छोड़कर जाने वाले कलाकारों ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है। अब उस लिस्ट में पलक सिधवानी का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल पलक सिधवानी जो शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाती थी, उन्होंने भी असित बॉडी पर गंभीर आरोप लगाया है।

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी ने बताया कि वह बेहद बुरी स्थिति में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की शूटिंग में हिस्सा ले रही थी। जिसके लिए उन्होंने असित मोदी को मैसेज करके कुछ दिनों का रेस्ट मांगा था, लेकिन मामला बिगड़ गया।

इंटरव्यू के दौरान पलक सिधवानी ने यह भी बताया कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से असहज महसूस कर रही थी और इस वजह से वह शो छोड़ना चाहती थी, लेकिन अब उन पर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लग गया है, जबकि ब्रांड का प्रचार शो में मौजूद बाकी कलाकारों ने भी किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एक के बाद एक कई कलाकार असित मोदी पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब देखना ये होगा कि इस आरोप मेकर्स की तरफ से क्या बयान सामने आता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com