पिता बनने के बाद पहली बार रणवीर सिंह पब्लिक में नजर आए और इस दौरान उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और पापाराजी के सामने वह यह बोलते हुए नजर आए कि 'बाप बन गया रे' (वह पापा बन गए हैं) जिस अंदाज में रणवीर सिंह ने यह बात कही उससे अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि वह पैरेंटहुड को इंजॉय कर रहे हैं।
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: पिता बनने के बाद पहली बार रणवीर सिंह सार्वजनिक तौर पर नजर आए और उन्होंने पपराजी के सामने पिता बनने की अपनी खुशी जाहिर की है। 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी ने जन्म लिया था। इसके बाद दोनों की ही तरफ से इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया। फैंस बेसब्री से रणवीर और दीपिका की बेटी की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं।
8 सितंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी ने जन्म लिया था। उसके बाद से ही दंपति सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए। दीपिका पादुकोण को अस्पताल से घर ले जाते समय दोनों सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार नजर आए थे। लेकिन उन्होंने अपनी जर्नी को प्राइवेट रखने का फैसला किया था।
बेटी के जन्म के बाद पहली बार रणवीर सिंह मीडिया के सामने नजर आए। चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ तौर पर झलक रही थी और उन्होंने इस खुशी को मीडिया कर्मियों के सामने जाहिर भी किया। बेटी के जन्म के बाद से ही दीपिका पादुकोण का भी परिवार उन्हीं के साथ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। बेटी के आगमन के साथ ही नए घर में उनका आगमन पहले से निश्चित है। उन्होंने उस घर में भी बेटी की स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है और रणबीर का घर जल्दी बनाकर पूरी तरह से तैयार होने वाला है और उसके बाद वह नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।
Ranveer singh makes his first public appearance after welcoming baby girl