- Hindi News »
- Movies »
- Box Office Collection Of Deadpool Wolverine Bad Newz Kalki 2898 Ad
डेडपूल एंड वूल्वरिन का जोश बरकरार, धीमी हुई कल्कि 2898 एडी की रफ्तार, जानें अन्य का हाल
- Written By: सोनाली झा
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन ने मंगलवार को 7 करोड़ रूपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 78.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कल्कि 2898 एडी ने 34 वें दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। बैड न्यूज ने मंगलवार को 1.40 करोड़ की कमाई की है।

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर डेडपूल एंड वूल्वरिन का जोश बरकरार है। वहीं कल्कि 2898 एडी की रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। बैड न्यूज अब उलटी गिनती गिन रहा है। आइए जानते हैं डेडपूल एंड वूल्वरिन, बैड न्यूज, कल्कि 2898 एडी और सरफिरा का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ है।
डेडपूल एंड वूल्वरिन का हाल
फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन में हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन लीड रोल में हैं। भारतीय फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। पहले दिन फिल्म को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की। डेडपूल एंड वूल्वरिन ने मंगलवार को 7 करोड़ रूपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 78.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
बैड न्यूज की कमाई
बैड न्यूज में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य किरदार में हैं। बैड न्यूज का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने मिलकर किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। बैड न्यूज ने मंगलवार को 1.40 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का टटोल कमाई 54.60 करोड़ रुपये हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
फिल्म का धमाकेदार कलेक्शन
कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे स्टार अहम किरदार में शामिल हैं। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और कल्कि की कहानी बताती है। कल्कि 2898 एडी ने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 128.5 करोड़ रहा। कल्कि 2898 एडी ने 34 वें दिन 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 634.05 करोड़ रुपये हो गए हैं।
ये भी पढ़ें– मुमताज की शादी से टूट गया था राजेश खन्ना का दिल, अनोखी अदा से कर देती थीं सभी को दिवाना
सरफिरा का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा में राधिका मदाम लीड रोल में है। फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। ये फिल्म तमिल फिल्म सूरारई पोटू का आधिकारिक हिंदी संस्करण है। अक्षय कुमार की सरफिरा ने पहले दिन धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज दो करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सरफिरा का कलेक्शन वर्ल्डवाइड अब तक 29.24 करोड़ रहा है।
Box office collection of deadpool wolverine bad newz kalki 2898 ad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM











