विक्की कौशल के बाद शाहिद कपूर के साथ रोमांस करेंगी तृप्ति डिमरी, साजिद नाडियाडवाला ने शेयर किया पोस्ट

साजिद नाडियाडवाला के अपकमिंग फिल्म में तृप्ति डिमरी, विक्की कौसल के साथ नहीं इस बार शाहिद कपूर के साथ रोमांस करेगी। हालांकि फिल्म के नाम की घोषणा अभी हुई नहीं है।
विक्की कौसल के बाद शाहिद कपूर के साथ रोमांस करेंगी तृप्ति डिमरी, साजिद नाडियाडवाला ने शेयर किया पोस्ट
(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत एक बड़ी फिल्म बनाने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म के स्टार कास्ट के नाम की घोषणा कर दी है। साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज के साथ विक्की कौशल की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी दिखाई दे रही हैं।

साजिद नाडियाडवाला के अपकमिंग फिल्म में तृप्ति डिमरी, विक्की कौसल के साथ नहीं इस बार शाहिद कपूर के साथ रोमांस करेगी। हालांकि फिल्म के नाम की घोषणा अभी हुई नहीं है। एक्ट्रेस इस समय राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर चर्चा में है। वहीं शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म वेदा की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में दिखाई देंगी।

साजिद नाडियाडवाला ने कही ये बात

पावर-हाउस निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि मैं अपने प्रिय मित्र विशाल भारद्वाज और असाधारण पावरहाउस शाहिद कपूर जैसे प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ मिलकर काम करने को लेकर रोमांचित हूं। NGE Family में अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली तृप्ति डिमरी का स्वागत करना सम्मान की बात है। बड़ी स्क्रीन मनोरंजक फिल्म के लिए शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की गतिशील जोड़ी को फिर से साथ ला रहे हैं।

विशाल भारद्वाज ने की खबर की पुष्टि

इस खबर की पुष्टि करते हुए, विशाल भारद्वाज ने कहा कि मैं एक बार फिर से बेहतरीन निर्माताओं में से एक और मेरे प्रिय मित्र, अविश्वसनीय साजिद नाडियाडवाला और मेरे भरोसेमंद तावीज़, प्रतिभाशाली शाहिद कपूर के साथ मिलकर काम करने को लेकर रोमांचित हूं। तृप्ति डिमरी का इस ड्रीम टीम में अपना जादू जोड़ना कितनी खुशी की बात है।

Navbharat Live
navbharatlive.com