Diljit Dosanjh Entry In Alia Bhatt Jigra Actress Gave Hint By Sharing Post
आलिया भट्ट के जिगरा में दिलजीत दोसांझ की एंट्री ! पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हिंट
आलिया भट्ट ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। फोटो में दो चेयर दिखाई दे रहा है। एक चेयर पर आलिया बैठी है, जबकि दूसरे चेयर पर दिलजीत दोसांझ देखे दे रहे हैं। इस दौरान दिलजीत व्हाइट कुर्ता-पजामा और पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म जिगरा का हाल ही दमदार ट्रेलर आउट हुआ था। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शक भावुक हो गए थे। जिगरा के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म का ट्रेलर धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब पर जारी किया गया है। जिगरा फिल्म का यह ट्रेलर 2 मिनट 49 सेकंड का है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
आलिया भट्ट ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। फोटो में दो चेयर दिखाई दे रहा है। एक चेयर पर आलिया बैठी है, जबकि दूसरे चेयर पर दिलजीत दोसांझ देखे दे रहे हैं। दिलजीत दोसांझ के चेयर पर सिंग्स अबाउट कुआल लिया है। वहीं एक्ट्रेस के शेयर पर द सेड कुड़ी लिखा है। इस दौरान दिलजीत व्हाइट कुर्ता-पजामा और पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं आलिया ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
आलिया भट्ट के इस पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि जिगरा में दिलजीत दोसांझ एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे। वहीं कई फैंस का मनाना है कि दिलजीत फिल्म में आलिया के लिए कोई गाना जाएंगे। इतना ही नहीं फैंस का कहना है कि दिलजीत के गाने का नाम कुड़ी होगा। अब देखना होगा कि दिलजीत फिल्म में एक्टिंग करेंगे या फिर गाना जाएंगे।
फैंस का रिएक्शन
आलिया भट्ट के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों जो जादू पैदा करने जा रहे हैं, उसका अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। दूसरे यूजर ने लिखा कि हे भगवान वाह। क्या शानदार क्रॉसओवर है। इंतज़ार नहीं कर सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिगरा में दिलजीत नहीं है बल्कि दिलजीत में जिगरा है।
जिगरा का ट्रेलर
जिगरा के ट्रेलर में आलिया भट्ट अपने किरदार के संघर्ष के बारे में बात कर रही हैं। वह बताती है की मां को भगवान ले गया, पिता ने खुद की जान ले ली और दूर के रिश्तेदार ने घर देने के नाम पर भारी किराया वसूल किया। उसके बाद बैकग्राउंड में देवानंद की फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का गाना बजता है, फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है। ट्रेलर के दृश्यों के साथ यह गाना दर्शकों को जज्बातों से भर देता है।
कब रिलीज होगी जिगरा
ट्रेलर का सेकंड हाफ दिलचस्प है जिसमें आलिया भट्ट फिल्म में उनके भाई बने वेदांग रैना को बचाने के लिए संघर्ष करती हैं और इस दौरान आलिया भट्ट एक्शन सीन में नजर आती हैं। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है और अब दर्शक बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 11 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म आलिया भट्ट के करियर की एक और बेहतरीन फिल्म साबित होगी।
Diljit dosanjh entry in alia bhatt jigra actress gave hint by sharing post