

Aryan Khan Friend's Wedding Video: आर्यन खान (Aryan Khan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेहद मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। हाल ही में आर्यन अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुए थे, जहां जूता चुराई की रस्म ने मजेदार मोड़ ले लिया। अब सोशल मीडिया इस नेटिज़न्स वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। यह शादी माहिर मेहता और रिया नाडकर्णी की थी, जिसमें आर्यन खान (Aryan Khan) दूल्हे के खास दोस्तों में शामिल थे। वायरल वीडियो को Zesst Events and Weddings ने शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में इस रस्म को “प्यार, हंसी और हल्की-फुल्की अफरा-तफरी से भरी एक जंग” बताया गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जूता चुराई की रस्म के दौरान आर्यन खान दूल्हे का जूता लेकर भागते नजर आते हैं। इस दौरान उनका फन और एनर्जी साफ झलकती है। उन्होंने जींस और भूरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें उनका कैजुअल और कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आर्यन का चेहरा साफ दिखाई देता है, जबकि इवेंट प्लानर द्वारा अपलोड किए गए मूल वीडियो में ऐसा नहीं था। माना जा रहा है कि बाद में वीडियो को एडिट किया गया, जिससे यह और ज्यादा चर्चा में आ गया।
फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने आर्यन के इस अंदाज को देखकर खुशी जताई। किसी ने उन्हें “असली दोस्त” बताया, तो किसी ने लिखा कि पहली बार उन्हें इतना खुलकर मस्ती करते देखा और यह काफी अच्छा लगा। बता दें कि आर्यन खान, सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं और उन्होंने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। हालांकि, उन्होंने अपने पिता की तरह एक्टिंग नहीं चुनी, बल्कि कैमरे के पीछे काम करना पसंद किया।
आर्यन ने अपनी डायरेक्शन की शुरुआत द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नाम की एक सीरीज से की है, जो Netflix पर रिलीज हुई। यह एक सटायरिकल ड्रामा है, जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव और पर्दे के पीछे की दुनिया को दर्शाया गया है।