-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shah Rukh Khan Viral Post Fact Check Cjp Protest Social Media Claim Truth
सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
- Written By: यति सिंह
Shah Rukh Khan Viral Statement: दिल्ली में जारी सीजेपी छात्र आंदोलन के बीच शाहरुख खान का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जांच में इस वायरल पोस्ट का सच सामने आ गया है।

शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan Viral Post Fact Check: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने अपनी आवाज उठाई और छात्रों का खुला सपोर्ट किया है। इसी बीच सोशल मीडिया की दुनिया में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नाम से एक भावुक पोस्ट अचानक से वायरल होने लगा।
सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि इस गंभीर मुद्दे पर अब शाहरुख खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस कथित स्क्रीनशॉट में छात्रों के संघर्ष को सही ठहराया गया था। इसमें लिखा था कि किताबें और कलम ही असली ताकत हैं और यह लड़ाई एक बेहतर और निष्पक्ष व्यवस्था के लिए लड़ी जा रही है। पोस्ट में छात्रों को हिम्मत न हारने और शांतिपूर्वक अपनी मांगों को रखने की सलाह दी गई थी। इतना ही नहीं, पोस्ट में यह भी कहा गया था कि वह मानसिक और भावनात्मक रूप से देश के युवाओं के साथ खड़े हैं।
इंटरनेट पर फैल रहे इस मैसेज की चौंकाने वाली सच्चाई
जब इस भावुक पोस्ट की गहराई से जांच की गई तो पूरा मामला कुछ और ही निकला। दरअसल शाहरुख खान ने अपने किसी ऑफिशियली सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसा कोई बयान या पोस्ट जारी नहीं किया है। एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स की पड़ताल करने पर पता चला कि यह स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
The India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
पेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Shah Rukh Khan finally came in support of students wholeheartedly and unapologetically👑 pic.twitter.com/k8Vjiw8pCT — daksh. (@mythicbxrn) July 23, 2026
किसी अज्ञात यूजर ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने और भ्रम फैलाने के उद्देश्य से इस नकली तस्वीर को तैयार किया था। सच्चाई सामने आते ही शाहरुख खान के फैंस ने गलत जानकारी फैलाने वाले यूजर को आड़े हाथों लिया।
फिल्म इंडस्ट्री की अन्य हस्तियों का रुख और समर्थन
छात्रों के इस आंदोलन को लेकर भारतीय सिनेमा के कई प्रमुख चेहरे पहले ही अपना सपोर्ट व्यक्त कर चुके हैं। सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, इमरान खान और शबाना आजमी जैसे कलाकारों ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी चिंता जताई है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी एक्शन फिल्म की शूटिंग में बेहद बिजी चल रहे हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म किंग में वह एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम किरदार में शामिल हैं।
Shah rukh khan viral post fact check cjp protest social media claim truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
Jul 24, 2026 | 12:08 PMनागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
Jul 24, 2026 | 12:03 PMSawan 2026: वाराणसी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा पर CCTV से 24 घंटे निगरानी, इस भेष में तैनात रहेगी पुलिस
Jul 24, 2026 | 11:53 AMमुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
Jul 24, 2026 | 11:51 AMदतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
Jul 24, 2026 | 11:49 AMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही! लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, हिंसा के बीच बेकाबू हुई महामारी
Jul 24, 2026 | 11:47 AMLava Virat V1 5G: देसी कंपनी Lava का बड़ा दांव, 15k के बजट में Poco-Samsung को देगा सीधी टक्कर
Jul 24, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














