सपना चौधरी की बायोपिक, ये कहानी उन सपनों की हैं, जो कभी मरे नहीं
हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के जीवन पर आधारित बायोपिक 'मैडम सपना' का ऐलान हुआ है। 2025 में सपना चौधरी की फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके संघर्ष भरी जिंदगी को करीब से दिखाया जाएगा। चलिए जानते हैं खुद सपना चौधरी का बायोपिक पर क्या कहना है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: हरियाणवी फेमस डांसर और बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी पर बायोपिक बन रही है। ‘मैडम सपना’ फिल्म का ऐलान हो गया है। फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में सपना चौधरी के संघर्ष भरी जिंदगी को दिखाया गया है। इस फिल्म को महेश भट्ट बना रहे हैं। और यह फिल्म 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देगी।
सपना चौधरी को सभी हरियाणवी फेमस डांसर के तौर पर जानते हैं। बिग बॉस सीजन 6 में वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। लेकिन मशहूर डांसर को शोहरत मिलने से पहले लोगों के ताने सुनने पड़े। डांसर सपना चौधरी ने खुद की जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश भी की थी। लेकिन आखिरकार उन्होंने निर्णय किया कि वह अपनी जिंदगी के संघर्ष को एक मुकाम तक पहुंचाएंगी और उनकी उसी जिद ने आज उन्हें एक स्टार बना दिया है।
ये भी पढ़ें- ‘आईसी 814 द कंधार हाईजैक’ में हुई बड़ी गलतियां
सपना चौधरी के संघर्ष का दिन आसान नहीं था पिता की मौत के बाद परिवार कर्ज में डूब गया था और परिवार का सहारा बनने के लिए सपना चौधरी को मजबूरी में स्टेज का सहारा लेना पड़ा। वह अपने बदन थिरकाती तो नोटों की बारिश होती। उनके काम को लेकर समाज ने उनकी खूब आलोचना की। लेकिन आज एक डांसर के तौर पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है। उनका डांस सभी आंख फाड़कर देखते लेकिन डांस करने वाली को समाज ने कभी भी नहीं अपनाया।
सम्बंधित ख़बरें
8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
वर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
Weather Alert: हिमाचल से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे का मौसम का मिजाज
अपनी बायोपिक का ऐलान करते हुए सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा जिंदगी कभी किसी की आसान नहीं होती। यह हम सब जानते हैं। लेकिन हमारे संघर्ष, हमारी लड़ाइयां हर किसी की अलग-अलग होती है। जो लोग जानते हैं उन्हें पता है मेरा सफर कभी भी फूलों के सगे से भरा हुआ नहीं था। फिर भी मैं आज मजबूती से खड़ी हूं, सिर्फ उन लोगों के लिए जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा किया।
सपना चौधरी ने आगे यह भी कहा कि मैं आज उनकी आवाज बनकर खड़ी हूं, जो अपनी लड़ाइयां से ऊपर उठे हैं। यह एक सच्ची कहानी होगी और इसमें कोई भी बनावट आपको नहीं मिलेगी। आप हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाते रहें, क्योंकि अब यह कहानी सिर्फ मेरी कहानी नहीं रही यह एक ऐसी कहानी है जो संघर्ष से उभरी है। उम्मीदों की कहानी है यह उन सपनों की कहानी है जो कभी मरे नहीं। मेरी कहानी अब सब की कहानी है। जल्द आ रही है, 2025 में।
सपना चौधरी की देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की फिल्म रिलीज के बाद दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं।
