Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

Ujjain Mahakal Temple : श्रावण के दूसरे सोमवार उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात 2:30 बजे पट खुले और तड़के 3 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती हुई।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 10, 2026 | 08:27 AM

बाबा महाकाल की भस्म आरती (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन में श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बाबा महाकाल के दर्शन और भस्मारती में शामिल होने के लिए भक्त देर रात से ही कतार में लग गए थे। रात करीब 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए और तड़के 3 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई।

भस्मारती से पहले बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से महापंचामृत अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद बाबा का भांग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार किया गया। वस्त्र धारण कराने के बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

शंखनाद और जयकारों के बीच हुई भस्मारती

भस्म अर्पित करने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच बाबा महाकाल की भस्मारती संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्मारती के दर्शन किए। श्रावण सोमवार होने के कारण उज्जैन के दूसरे शिव मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ रही।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में खुली स्कूलों की पोल: 65 हजार वेतन वाला हेडमास्टर स्कूल से नदारद, 4500 रुपए में रखी मैडम पढ़ाती मिली

इंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग

मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

बाबा के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह

श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। यही वजह है कि श्रावण के सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूसरे सोमवार को भी भक्तों में बाबा महाकाल के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु घंटों इंतजार के बाद भस्म आरती और बाबा के दर्शन कर पाए।

शाम को नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल

श्रावण-भादो मास में सोमवार के दिन बाबा महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा है। इसी क्रम में आज शाम बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि राजा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलते हैं। सवारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों के किनारे पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें : मुरैना में खुली स्कूलों की पोल: 65 हजार वेतन वाला हेडमास्टर स्कूल से नदारद, 4500 रुपए में रखी मैडम पढ़ाती मिली

सवारी की एक झलक पाने घंटों इंतजार करते हैं भक्त

बाबा महाकाल की सवारी के दौरान उज्जैन की सड़कों पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। श्रद्धालु घंटों पहले से पहुंचकर बाबा की एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। सवारी के दौरान पूरा शहर महाकाल के जयकारों से गूंज उठता है। सुबह भस्मारती के बाद अब श्रद्धालुओं को शाम की सवारी का इंतजार है।

Mahakal bhasma aarti shravan second monday ujjain temple news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2026 | 08:27 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Mahakal Temple
  • Ujjain News
  • Ujjain Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.