Weather Alert: हिमाचल से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे का मौसम का मिजाज
Weather Alert Today: मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में भी बारिश की संभावना जताई है।
- Written By: प्रिया जैस
आज का मौसम (AI Generated Image)
IMD Weather Alert: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। जिन राज्यों में वर्तमान में भारी बारिश हो रही है, वहां के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है, जबकि अन्य राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में दो दिनों की बारिश के बावजूद आर्द्रता का स्तर अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है। इस बीच, 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की उम्मीद है।
हिमाचल से लेकर बिहार तक अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत की ओर असम, मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा (NMMT) क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
अमरावती में बारिश ने फिर दिया झटका, कई तहसीलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित
Typhoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं
Monsoon Update: बारिश के साथ आंधी-तूफान का डबल अटैक! IMD ने इन राज्यों को किया अलर्ट, 60 KM तक चलेंगी हवाएं
उत्तराखंड में उफान पर नदियां
उत्तराखंड के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ सहित सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई दिनों में से जारी मूसलाधार बारिश के चलते जिले और नाले उफान पर है, जबकि जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील समेत 11 से अधिक संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गए है।
काली नदी का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर खतरे के करीब पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें – नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली/NCR के लिए खास पूर्वानुमान
दिल्ली में आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की उम्मीद है, और दोपहर से रात तक कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहेगा। आज जमीन के पास हवाएं मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्वी दिशा से चलेंगी। सुबह इनकी गति 12 किमी/घंटा होगी जो शाम और रात तक बढ़कर 20 किमी/घंटा हो जाएगी।
तूफान और समुद्री चेतावनी
उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना और रायलसीमा सहित दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। तो वहीं केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में 40-50 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) की गति से हवाएं चलने की उम्मीद है।
