Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा

Heavy Rain Damages Roads Bridges: वर्धा में भारी बारिश होने से 35 सड़कें और 22 पुल क्षतिग्रस्त हुए। करीब 50 किमी सड़क का डामर उखड़ा है। फिलहाल मुरूम डालकर अस्थायी मरम्मत जारी है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 10, 2026 | 08:31 AM

भारी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Heavy Rain Damages Roads Bridges: वर्धा जिले में 31 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क और पुल व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण जिले के 52 में से 43 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई। इसका सीधा असर जिला परिषद के निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मार्गों और पुलों पर पड़ा है।

विभाग की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अतिवृष्टि से करीब 35 सड़कें तथा 22 पुल और अन्य स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, लगभग 50 किलोमीटर सड़क का डामर उखड़ गया है। कई स्थानों पर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से पुलों के ऊपर से पानी बहा, जिससे सड़क और पुलों को नुकसान पहुंचा। लगातार बारिश के कारण कई मार्गों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ

फिलहाल अस्थायी मरम्मत

सड़क और पुलों को हुए नुकसान के बाद वर्धा जिला परिषद के निर्माण विभाग ने आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल अस्थायी मरम्मत का काम शुरू किया है। क्षतिग्रस्त हिस्सों पर फिलहाल मुरूम डालकर सड़क को चलने योग्य बनाया जा रहा है। विभाग की प्राथमिकता ऐसे मार्गों को बहाल करना है, जहां से ग्रामीणों, किसानों और अन्य नागरिकों का नियमित आवागमन होता है।

सम्बंधित ख़बरें

परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध

यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज

नागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

अधिकारियों के अनुसार, अस्थायी मरम्मत से बारिश के बाद उत्पन्न हुई आवाजाही की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, लगातार बारिश होने की स्थिति में इन मार्गों की स्थिति पर नजर बनाए रखना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ेः- यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज

कब शुरू होगा मरम्मत का काम?

जिला परिषद के निर्माण विभाग के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की स्थायी मरम्मत के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। करीब 50 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क और 22 पुल-स्ट्रक्चर की स्थिति का आकलन कर आवश्यक उपाययोजना तैयार की जा रही है।

विभाग का कहना है कि स्थायी काम के दौरान सड़क की मजबूती, पुलों की सुरक्षा और भविष्य में अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला परिषद निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता शुभम गुंडतवार ने बताया कि फिलहाल नागरिकों को परेशानी न हो, इसलिए अस्थायी मरम्मत जारी है और निधि मिलते ही स्थायी उपाय किए जाएंगे।

Wardha heavy rain damages roads bridges repair during monsoon maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2026 | 08:31 AM

Topics:  

  • Maharashtra Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • monsoon alert
  • Repair of Roads
  • road damaged
  • road transport minister
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.