- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Salman Khan And Family Security Compromised In Two Incidents Raised Question
फेल हो रही सलमान खान और परिवार की सुरक्षा ! दो घटनाओं ने बढ़ा दी चिंता
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा में चूक की दो बढ़ी घटनाओं ने ने सलमान खान के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सलमान खान की कार के करीब बाइक सवार युवक का पहुंचना और उनके पिता सलीम खान को मिली धमकी की घटना एक्टर और परिवार को मिली सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए दे डाली सलमान खान के पिता को धमकी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके घर पर फायरिंग हुई और अब बीती रात सलमान खान के काफिले का पीछा करते हुए एक युवक बाइक पर सवार होकर उनके करीब तक पहुंच गया। वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी मिली। वाई श्रेणी की सिक्योरिटी मिलने के बाद भी सलमान खान और उनके परिवार के साथ इस तरह की घटनाएं उनको मिली सुरक्षा को लेकर की चिंता को बढ़ा रही है।
सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा में हुई चूक के दो बड़े मामले सामने आए हैं और यह दोनों मामले एक ही दिन में हुए। 18 सितंबर की सुबह को सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी मिली। वहीं 18 सितंबर की रात को सलमान खान के काफिले में एक बाइक सवार घुस गया जो सलमान खान की कार के करीब तक पहुंच गया था। इन दोनों ही मामले को लेकर अब तेजी से चर्चा हो रही है कि सेलिब्रिटी का ये हाल है तो आम जनता का क्या होगा।
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना का टॉप सीक्रेट, मोतियों जैसी मुस्कान के लिए इस मंजन
सम्बंधित ख़बरें
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
Salman Khan ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, क्या रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का खत्म होगा विवाद?
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग ने जीता दिल, Matrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज
David Dhawan Party: डेविड धवन की स्टार स्टडेड पार्टी में जुटा बॉलीवुड, सलमान-करण समेत कई सितारों ने बढ़ाई रौनक
दरअसल सलमान खान और उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से न सिर्फ धमकी मिली है बल्कि उनके घर पर हमले का प्रयास भी किया गया। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा सलमान खान की खुद अपनी टीम भी है, जो सुरक्षा का जिम्मा संभालती है, शेरा उस टीम को लीड करते हैं। चाक चौबंद सुरक्षा में आखिर बार-बार सेंध की खबर सामने कैसे आ रही है।
गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए दी धमकी
सलीम खान को धमकी मिलने वाले मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। बुर्के में जिस महिला ने सलीम खान को धमकी दी थी उसके साथ स्कूटर पर उस वक्त एक युवक भी मौजूद था एनडीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए सलमान खान के पिता को धमकी दी थी।
सलमान खान की सुरक्षा में हुई चूक में भी गिरफ्तारी की गई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सलमान खान का काफिला महबूब स्टूडियो के पास से गुजर रहा था, तभी एक बाइक सवार काफिले में घुसा और सलमान खान की कार तक पहुंच गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे दूर जाने के लिए कहा लेकिन युवक ने उनका कहना नहीं माना, युवक का बाइक चलाने का तरीका भी खतरनाक था।
Salman khan and family security compromised in two incidents raised question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














